मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में रेखा राजवंशी की रचनाएँ

कहानियों में
अन्तिम यात्रा
तुम्हारे लिये

संस्मरण में
भांग वाली ठंडाई

इतिहास में
क्या आस्ट्रेलिया के मूलनिवासी भारतीय थे

परिक्रमा में
आस्ट्रेलिया से रेखा राजवंशी की डायरी
आस्ट्रेलिया से मई-जून २०२३ की प्रमुख घटनाएँ
नायडॉक सप्ताह और हिमांशु राय के ऑस्ट्रेलिया से संबंध

अनुभूति में
कविताएँ

 

रेखा राजवंशी

जन्म तिथि-
१३ अक्टूबर १९६० को रेवाड़ी, हरियाणा में।

शिक्षा
स्नातक स्तर तक हिन्दी व अंग्रेज़ी साहित्य, मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि तथा बी.एड.। स्पेशल एडुकेशन में मक्वारी यूनिवर्सिटी सिडनी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा

कार्यक्षेत्र-
लेखिका, कवयित्री व रेडियो कलाकार रेखा राजवंशी सिडनी में विशेषज्ञ अध्यापिका हैं । ऑस्ट्रेलिया आने के पूर्व दिल्ली में वे शिक्षा मनोविज्ञान की प्रवक्ता थीं। रेखा ने सामुदायिक विद्यालयों में सप्ताहांत में हिन्दी पढ़ाने के साथ-साथ सिडनी विश्वविद्यालय में प्रौढ़ शिक्षा के अंतर्गत हिन्दी पढ़ाई है।
दिल्ली में आल इंडिया रेडियो के नाटक, बाल और महिला विभाग की कलाकार का अनुभव रखने वाली रेखा सिडनी में एस बी एस रेडियो में सात साल से कार्यक्रम योगदान दिया है। और सिडनी, मेलबर्न, केनबरा तथा वूलून्गोंग शहर में काव्य पाठ कर चुकी हैं। साहित्य अकादमी दिल्ली और विश्व रंग भोपाल में भी उन्हें आमंत्रित किया जा चूका है। हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार प्रसार में लगी रेखा राजवंशी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रकाशित कृतियाँ-
१. अनुभूति के गुलमोहर -काव्य संग्रह
२. ये गलियों के बच्चे- शोध ग्रन्थ
३. छोटे-छोटे पंख - बाल कविताएँ
४. कंगारुओं के देश में - काव्य संग्रह
५. मुट्ठी भर चाँदनी - ग़ज़ल संग्रह
६. ऑस्ट्रेलिया से रेखा राजवंशी की कविताएँ- किताबघर प्रकाशन २०२१
७. ये कितनी बार होता है - नज़्में - एनीबुक प्रकाशन २०२१
संपादन -
बूमरैंग १ - ऑस्ट्रेलिया से कविताएँ - ऑस्ट्रेलिया के ११ कवियों का काव्य संग्रह
बूमरैंग २ - कवितायेँ ऑस्ट्रेलिया से - ऑस्ट्रेलिया के ४० कवियों का काव्य संग्रह
सहसंपादन - एकता का संकल्प
अनुवाद - ऑस्ट्रेलिया के एबोरीजनल्स की ड्रीमटाइम फिल्मों का अनुवाद

संपर्क- rekha_rajvanshi@yahoo.com.au

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।