|
 अभिव्यक्ति में
एस. आर. हरनोट की रचनाएँ

कहानियों में
चश्मदीद
बिल्लियाँ बतियाती हैं
बीस फुट के बापू जी
नदी ग़ायब है

|
|
एस. आर. हरनोट
जन्म : 22
जनवरी
1955 को हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में।
शिक्षा : बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेज़ी, एम.ए. (हिंदी), पत्रकारिता, लोक संपर्क एवं
प्रचार-प्रसार में उपाधि पत्र।
प्रकाशित कृतियाँ :
कहानी संग्रह : पंजा, आकाशबेल, पीठ पर पहाड़, दारोश तथा अन्य कहानियाँ तथा
श्रीमती सरोज वशिष्ठ द्वारा अंग्रेज़ी में अनूदित 14 कहानियों का संग्रह माफ़िया।
उपन्यास : हिडिंब
लोक-कथा संग्रह :
हिमाचल के मंदिर और उनसे जुड़ी लोक कथाएँ (हिमाचल के लगभग 200
मंदिरों पर महत्वपूर्ण सामग्री)।
यात्रा-विवरण : किन्नौर, स्पिति, लाहुल और मणिमहेश (हिमाचल के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों
की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक यात्राएँ)।
सूचना संकलन : हिमाचल प्रदेश पर 3000 तथ्यों की ऐतिहासिक तथ्यों का
संकल- हिमाचल एट ए ग्लांस (संयुक्त कार्य)।
इसके अतिरिक्त फ़ोटोग्राफ़ी तथा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में आपका बहुमूल्य
योगदान है।
हिमाचल की कहानी- इतिहास
पुरस्कार और सम्मान :
- 2003 का
'अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान'।
- हिमाचल राज्य अकादमी पुरस्कार।
- क्रिएटिव न्यूज़ फ़ाउंडेशन, दिल्ली द्वारा श्रेष्ठ
साहित्यकार पुरस्कार।
- हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ, हमीरपुर
द्वारा श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान।
- अखिल भारतीय भारतेंदु हरिश्चंद्र अवार्ड।
- हिमाचल गौरव सम्मान।
- भाषा और संस्कृति विभाग हि. प्र. द्वारा कहानी
और निबंध लेखन के लिए सम्मान।
- प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ द्वारा श्रेष्ठ
साहित्य सम्मान।
- हिंदी साहित्य
सम्मेलन प्रयाग द्वारा साहित्य सम्मान।
- हिमाचल केसरी अवार्ड।
कार्यक्षेत्र : प्रदेश तथा देश से प्रकाशित
होने वाले हिन्दी के समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में इतिहास, संस्कृति, लोक जीवन
और विविध विषयों पर नियमित लेखन। कई संपादित संग्रहों में कहानियाँ संकलित।
अंग्रेज़ी, मराठी, कन्नड़ पंजाबी और गुजराती सहित कई अन्य भाषाओं में कहानियों के
अनुवाद। फोटोग्राफी में विशेष रुचि। कई प्रदर्शनियों का
आयोजन। हिन्दी साहित्य की लघु पत्रिकाओं के
प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहयोग। कई साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से
संबद्ध। आर्थिक रूप से कमजोर व दलित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरन्तर
कार्यशील, आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन केन्द्र जालंधर व शिमला से रचनाओं के
प्रसारण। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के गृह पत्र "पर्यटन
परिवार" का संपादन। कहानी `दारोश`
पर दिल्ली दूरदर्शन द्वारा कथा सरिता कार्यक्रम के लिए फिल्म का निर्माण
सम्प्रति: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में
सहायक महा प्रबंधक (सूचना एवं प्रचार)
ई मेल :
s_r_harnot@rediffmail.com
|