मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


हमारे लेखक

अभिव्यक्ति में शेखर जोशी की
रचनाएँ
 

गौरवगाथा में
कोसी का घटवार

 


शेखर जोशी

 
जन्म :
अश्विन ३, संवत १९८९ (सितंबर १९३२) को अल्मोड़ा जनपद (उत्तराखंड) के एक गाँव - ओजियागाँव - में, एक किसान परिवार में।

शिक्षा :
प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर और देहरादून में। इन्टरमीडियेट की पढ़ाई के दौरान ही सुरक्षा विभाग में ई.एम.ई. अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन।

कार्यक्षेत्र:
सन् १९५५ से १९८६ तक एक सैनिक औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्यरत। तत्पश्चात स्वैच्छिक रूप से पदत्याग कर स्वतंत्र लेखन। कथालेखन को दायित्वपूर्ण कर्म मानने वाले सुपरिचित रचनाकार। उ.प्र हिन्दी संस्थान द्वारा 'महावीरप्रसाद द्विवेदी पुरस्कार' (१९८७) तथा 'साहित्य भूषण' (१९९५) से सम्मानित। प्रतिष्ठित पुरस्कार 'पहल सम्मान' (१९९७)। विभिन्न भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त अँग्रेजी, चेक, रूसी, पोलिश और जापानी भाषाओं में कहानियों का अनुवाद। कुछ कहानियों का मंचन और 'दाज्यू' नामक कहानी पर चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी द्वारा फिल्म का निर्माण।

प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ :
कोसी का घटवार, साथ के लोग, हलवाहा, नौरंगी बीमार है, मेरा पहाड़, प्रतिनिधि कहानियाँ और एक पेड़ की याद।

 

 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter