मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 पर्व परिचय

जुलाई माह के पर्व

रथयात्रा (पुरी, उड़ीसा)

जुलाई के महीने में उड़ीसा के पुरी नामक नगर में जगन्नाथ जी के प्रसिद्ध मंदिर में नयनाभिराम रथ-उत्सव मनाया जाता है। जगत के स्वामी जगन्नाथ जी, उनकी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की मूर्तियाँ तीन अलग-अलग रथों में सजा कर नगर में जलूस निकाला जाता है।

प्रमुख रथ १४ मीटर ऊँचा, १० वर्गफुट की चौड़ा है तथा १६ पहियों पर चलता है। हजारों भक्त इनको खींच कर १.५ किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर पहुँचाते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय आम उत्सव (नयी दिल्ली) -

दिल्ली में जुलाई के महीने में अंतर्राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाता है। १९८७ से प्रारंभ यह उत्सव दो दिन तक चलता है। इसमें आम की असंख्य किस्मों को प्रदर्शित किया जाता है। इसका आयोजन दिल्ली पर्यटन और यातायात विकास विभाग, कृषि एवं संसाधित खाद्य पदार्थ निर्यात विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर बोर्ड तथा नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के सम्मिलित प्रयास से किया जाता है। विगत कई वर्षों से इसे दिल्ली के तालकटोरा उद्यान में स्थित तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में में इसका आयोजन किया जाता रहा है।  मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्रत्योगिताओं का आयोजन भी होता है।

चंपाकुलम नौका दौड़

जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में केरल की चंपाकुलम झील में इस नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है। यह प्रतियोगिता राज्य में मौसम की सबसे पहली नौका दौड़ है। मलयालम महीने मिधुनम के मूलम दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता को केरल की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सर्प नाव दौड़ के रूप में माना जाता है। मल्लाहों का गीत वंछिपट्टू और रोमांचक चुंदनवैलम रेस इस आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में से हैं।

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।