मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


पर्यटन

इंपीरियल पैलेस वियना
विचरना वियना में
– पर्यटक


मध्य यूरोप में आल्पस पर्वत के अंचल में स्थित राष्ट्र आस्ट्रिया की राजधानी वियना अपनी नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं सम्पदा से सदैव विश्व के पर्यटको को लुभाता रहा है। वियना अपनी ऐतिहासिक धरोहरो सेन्ट स्टीफेन के पवित्र गिरजे, हाप्सवर्ग के नायाब राजप्रासाद, शीशमहल और ललित कला संस्थान जैसी अद्वितीय संरचनाओं के लिये प्रसिद्ध है। एक ओर आल्प्स पर्वत के बफार्नी मैदान पर विभिन्न खेलों की प्रचुरता एवं सुलभता अन्यत्र नही प्राप्त हो सकती वहीं दूसरी ओर यहाँ के झरनो के जल की विलक्षणता प्राकृतिक वरदान है। आज वियना की आय का प्रमुख स्रोत पर्यटन है।

हम लोग देर रात से वियना पहुँचे। होटल पहुँचते काफी रात हो गयी बिस्तर पर लेटते ही नीद के आगोश में चले गये। सुबह जल्दी से तैयार होकर नाश्ता किया और सड़क पर आ गये। वियना के लिये हमारे पास ७२ घंटे का समय था इतने ही समय में हमें यूरोप के इस ऐताहासिक और सांस्कृतिक नगरी का भ्रमण करना था। सर्वप्रथम हमारे कदम शहर के मध्य स्थित १३७ मी ऊँचे सेन्ट स्टीफेन कैथेड्रल की ओर बढ चले। सेन्ट स्टीफेन चर्च रोम के सेन्ट पीटर चर्च के बाद
यूरोप का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक चर्च माना जाता है। चर्च में उत्कीर्ण भित्ति चित्र कलापूर्ण है। इसका दक्षिणी टावर गोथिक शैली में बन हुआ है जिसके प्रत्येक पत्थर वियना के ऐताहासिक परिदृश्य को दर्शाते है। टावर की ३४३ सीढियों को चढ कर सेण्ट स्टीफेन का कमरे में पहुँचते ही विस्मयकारी दृश्य का आनंद मिलता है।
 
हाप्सवर्ग प्रासाद, जिसे शीशमहल भी कहते हैं, देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि मध्ययुग में वियना विज्ञान, कला और संस्कृति का संगम स्थल रहा होगा। हाप्सवर्ग राजप्रसाद के बड़े बड़े कक्षों में विभिन्न प्रकार के संग्राहालय नेशनल लायब्रेरी और सरकारी कार्यालय स्थापित हो चुके हैं। वास्तव में इसको महल न कहकर शहर की उपमा देना ज्यादा उचित प्रतीत होगा।

कि
सी भी देश की सभ्यता संस्कृति और उसके ऐताहासिक उठा पटक के द्योतक संग्रहालयों के देखकर सहज ही उनके अतीत की गौरवशाली परम्परा का अन्दाजा लगाया जा सकता है। वियना का हिस्ट्री म्यूजियम सम्राटों की युद्ध सामाग्री से अटा पडा था। यहाँ के संग्राहालयो में विभिन्न देशों की अमूल्य ऐताहासिक दशर्नीय वस्तुओं का संकलन किया गया है। यहाँ हमने अनेको भारतीय दुर्लभ कलकृतियों के संग्रह भी देखे।

अपने भ्रमण के दौरान हमे यह अनुभव हुआ कि आस्ट्रिया की जीवन शैली में पेरिस, वेनिस, लन्दन जैसी गति और गरमी नही है फिर भी यहाँ के निवासी उददाम लालसा से दूर अपनी वैभवशाली परम्परा को बनाये रखे हुऐ हैं। अपनी संतुलित अर्थव्यवस्था के कारण आस्ट्रियायी मुद्रा यूरो की अपनी
साख बनी हुयी है।

फाल्टर रेस्त्रां के स्वादिस्ट भोजन के पश्चात हम पैदल ही बाजार की ओर चल पड़े। आज की शाम हमने विश्व प्रसिद्ध ओपेरा में जाने का मन बनाया हुआ था। संगीत की मधुर स्वर लहरी हठात मन को बाँध रही थी हलाँकि भाषा जर्मन होने के का
रण हम समझ नही पा रहे थे किन्तु संगीत की मधुरिमा भाषाई हद को पार करके हमारे कानो में संगीत का रस घोल रही थी हम तन्मयता से खो गये।

सुबह बस द्वारा हम शोनबर्न प्रासाद के दर्शनीय स्थल में थे। महल के चारों ओर उद्यान और नहर है बताया जाता है कि आस्ट्रिया हंगरी के सम्राट ग्रीष्म काल में इस महल में आ जाते थे। १४० कक्षों का यह महल ग्रीष्म प्रासाद के रूप मे भी जाना जता है। वैसे तो इस महल मे कई सम्राटों के कक्ष है किन्तु साम्राज्ञी मारिय थेरसा के कक्ष एवं संग्राहालय अद्वितीय लगे। बेशकीमती वस्तुओं से सजे हुये सभी कक्ष महारानी के वैभवपूर्ण जीवन की चुगली करते है। ग्रीष्म पासाद के उद्यान का अलंकरण एव साफ सुथरी नहरो में शीशे की तरह झलकता बहता हुआ जल देखने में अत्यन्त रमणीय लगता है।

यूनानी शेली पर बने हुए आस्ट्रिया के संसद भवन के चारों ओर राष्ट्रीय प्रतिष्ठा परक राजनीतिज्ञो की प्रस्तर मूर्तियों को प्रतिष्ठित किया गया है। सामने की ओर अथीना की प्रतिमा है जिसका चेहरा सड़क की ओर है। रात में रोशनी का कलात्मक पबंध है जो इनके सौंदर्य को कई गुना बढ़ा देता है। संसदीय कार्य सम्पादन के लिये अनेक कक्ष बने हुये है। इसके साथ बने हुए ऊँचे खंभे और दूसरी मंजिल पर स्थित प्रवेश द्वार इसे अतिरिक्त ऊँचाई प्रदान करते हैं।

अतिम दिन भोर में हम लोग बस द्वारा वियना से लगभग ६० किमी दूर गरम पानी के प्राकृतिक स्रोत झरनो के देखाने के लिये चल पड़े। झरने के उबलते पानी में आधे घन्टे तक स्नान से स्फूर्ति का अनुभव होने लगा। यहाँ स्नान से पूर्व या बाद में मालिश की सुविधा भी उपलब्ध है। पर्यटको के हुजूम विभिन्न प्रकार से स्नान में तल्लीन थे तथा रंगीन शीशो से छनकर आ रही सूर्य रश्मियों से अपने शरीर को सेंक रहे थे। भूख का अहसास होते ही हमारे कदम स्वयमेव पास के रेस्त्रां की ओर बढ़ चले। यही हमारी मुलाकात ब्रिटेन से आयी हुयी लडकियों के एक दल से हुयी बातचीत के मध्य पता चला कि वे सब गर्म पानी से स्नान कर और धूप सेंक कर अपने श्वेत वर्ण को साँवला बनाने के लिये प्रयत्नशील थी।

वियना की प्राकृतिक छटा मन मोह लेती है। आल्प्स के सुंदर दृश्य और डेन्यूब की दिलकश घाटी अपने सौंदर्य के लिये विश्व–विख्यात हैं। वियना वुड्स के हरियाली से भरे हुए वाइन के खेत अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं। यह स्थान प्रवासी पक्षियों के लिये अत्यंत प्रसिद्ध है। मध्यकालीन किलों ओर गौथिक शैली के गिरजाघरों वाले इस स्थल पर गाँवों में परंपरागत भोजन को परोसते छोटे–छोटे रास्त्रां रूमानी माहौल पैदा करते हैं।

अपने भ्रमण के दौरान हमे यह अनुभव हुआ कि आस्ट्रिया की जीवन शैली में पेरिस. वेनिस. लन्दन जैसी गति और गरमी नही है फिर भी यहाँ के निवासी उद्दाम लालसा से दूर अपनी वैभवशाली परम्परा को बनाये रखे हुऐ हैं। अपनी संतुलित अर्थव्यवस्था के कारण आस्ट्रियायी मुद्रा यूरो की अपनी साख बनी हुयी है।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter