मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कागज़ की कंदील

शिल्प-कोना में ऐसी चीज़ें होंगी जिन्हें प्रिंटर से छापेंगे, काटेंगे, मोड़ेंगे और चिपकाएँगे, कुछ नया बनाएँगे, मित्रों को दिखाएँगे और मजे उडाएँगे।

यह है कंदील जिसे दिवाली के दिन आकाशदीप की तरह सजाएँगे। इसके लिए चाहिए:
सामग्री -

  • मनपसंद रंग का पोस्टकार्ड जितने मोटे कागज़ का ८.५ इंच लंबा और ११ इंच चौड़ा कागज़।

  • ६ इंच लंबा और १ इंच चौड़ा कागज़ लटकाने के लिए।

  • कैंची, पेन्सिल, गोंद, नापपट्टी (स्केल)।

  • मन हो तो रंगीन मार्कर और ग्लिटर गोंद सजावट के लिए।

विधि

  • कागज़ के लम्बाई में एक तरफ से दो इंच जगह छोड़कर हल्की सी लाईन खींच लें। यह लाइन एकदम सीधी होनी चाहिए।

  • कागज को लंबाई में दोहरा मोड़ लें।
  • mमोड़ की ओर से लाइन तक बराबर दूरी पर चित्र के अनुसार काटें।

 

  • कागज़ को खोलें और किनारों को गोंद से जोड़ दें।

  • ६ इंच लंबे और एक इंच चौड़े कागज़ को पकड़ने लिए ऊपर लगाएँ।

  • चाहें तो ग्लिटर और सुनहरे रिबन से सजावट कर दें.


 

  • किसी बड़े की सहायता से बैटरी से जलने वाला बल्ब अंदर लगाया जा सकता है.
  • चाहें तो अनेक रंगों की कंदीले बना कर एक धागे पर झालर की तरह लगा दें।

१ नवंबर २००४

 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter