फुलवारी

<

जन्मदिवस

>

आज मीतू का जन्मदिन है। मित्रों ने मिलकर बहुत से गुब्बारे फुलाए हैं। गुलाबी, पीले, हरे, नीले और बैंगनी। शुभ जन्मदिवस लिखकर लटकाया भी है। गुब्बारों से कमरा सज गया है। मित्र सजावट के बाद अपने घर गए हैं। वे तैयार होकर जल्दी ही वापस आने वाले हैं।

मीतू और गीतू तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने अच्छे कपड़े पहने हैं। टोपी भी लगाई है। देखो मीतू की टोपी नीली है और गीतू की पीली। दोनो नई सजधज में सुंदर लग रही हैं। मित्र भी टोपियाँ लगाकर आएँगे।

मीतू केक लेकर आई है। केक पर एक मोमबत्ती भी है। गीतू के हाथों में उपहार का डिब्बा है। यह उपहार उसने मीतू के जन्मदिवस के लिये खरीदा है।

गीतू और मीतू मित्रों की प्रतीक्षा कर रही हैं। जब वे लोग आ जाएँगे तब जन्मदिवस का उत्सव मनाएँगे।

- पूर्णिमा वर्मन

१०  जून २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।