पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


fulavaarI iSalp–kaonaa

शुभ कामना पत्र

शिल्प-कोना में ऐसी चीज़ें होंगी जिन्हें प्रिंटर से छापेंगे, काटेंगे, मोड़ेंगे और चिपकाएँगे, कुछ नया बनाएँगे, मित्रों को दिखाएँगे और मज़े उडाएँगे।

नया साल आ गया है। शुभकामना पत्रों की बहार है। लेकिन जो मज़ा अपने हाथ से बनाई गई चीज़ में है वह बाज़ार से ख़रीदी हुई चीज़ में कहाँ?

यहाँ सुविधा के लिए एक नमूना दे रहे हैं। ऊपर दिए गए चित्र को क्लिक करें। एक बड़ा चित्र खुलेगा। उसको प्रिंटर से ए - 4 आकार के काग़ज़ पर छाप लें। छपे हुए काग़ज़ को पहले ऊपर से नीचे दोहरा इस प्रकार मोड़ें कि चित्र बाहर की ओर रहें। इसके बाद बाएँ से दाएँ मोड़ कर ऊपर दिखाई देने वाला हिस्सा सामने कर दें। मुश्किल हो तो किसी बड़े की मदद ले लें। अंदर की ओर जहाँ शुभकामना संदेश है वहाँ अपने मित्र का नाम और अपना नाम लिख दें। बस कार्ड तैयार है शुभकामनाएँ देने के लिए। देखा! कितना मज़ा आया अपना शुभकामना पत्र अपने आप बनाने में!

1 जनवरी 2004

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।