मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


सपनों का नगर

शिल्प-कोना में ऐसी चीज़ें होंगी जिन्हें प्रिंटर से छापेंगे, काटेंगे, मोड़ेंगे और चिपकाएँगे, कुछ नया बनाएँगे, मित्रों को दिखाएँगे और मजे उडाएँगे।  

सपनों का नगर बनाने के लिए हमे चाहियेः-
  • तरह तरह के पुराने डब्बे, रंगीन काग़ज़, कैंची, टेप, टिशू पेपर के रोल के भीतर का पाइप और रंग।
     
  • घर बनाने के लिए ख़ाली डब्बों पर रंगीन कागज़ चिपकाएँ।
  • दरवाज़े और खिड़कियां काटें और रंग दें।
  • खुलने वाले दरवाज़ों को अलग से बना कर टेप से इस तरह चिपकाएँ।
  •  ताकि उन्हें खोला बंद किया जा सके (बड़ों की मदद ले लें)।
  • खिड़कियों के सामने फूलों के गमले रंग कर बनाए जा सकते हैं।
  • चिमनी के लिए टिशू पेपर के रोल के अंदर वाले पाइप का प्रयोग करें।
     
  • पेड़ बनाने के लिए पोस्टकार्ड जितने मोटे काग़ज़ से पेड़ की छतरी का एक आकार बनाएँ।
  • हरा रंगें और कुछ फल भी बना दें।
  • टिशू पेपर के पाइप पर चिपका दें।
     
अपनी कल्पना से अलग अलग तरह के घर और पेड़ बना कर नगर का आकार दें। बस तैयार है माँ के लिए 'मदर्स डे' पर सपनों का नगर।

१ मई २००५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter