आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

उस्ताद अशोक चक्रधर के अखाड़े में हास्य कुश्ती
नई दिल्ली, 2 नवंबर 2007 को हार्ट केअर फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले एम टी एन एल परफ़ेक्ट हेल्थ केयर मेला सौजन्य से दिल्ली हाट के पास, संजय लेक पार्क, लक्ष्मीबाई नगर में एक नव हास्य कवियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य थे ओमप्रकाश आदित्य, दीपक गुप्ता, अशोक चक्रधर तथा पवन दीक्षित।

इस प्रतियोगिता को उस्ताद अशोक चक्रधर के अखाड़े में हास्य कुश्ती का नाम दिया गया था जिसके लिए 15 दिनों पहले से डॉ. अशोक चक्रधर के दफ़्तर में कवियों का उनकी कविता के साथ पंजीकरण हो रहा था। लगभग 100 कवियों की प्रविष्टियों में से 22 कवियों को इस अखाड़े में सीधी टक्कर के लिए चुना गया। कवियों को एक-एक करके मंच पर बुलाया जा रहा था और उन्हें एक मिनट का समय अपना परिचय पढ़ने के लिए दिया जा रहा था। आयोजकों का उद्देश्य था कि कवि अपना परिचय भी इस अंदाज़ में दें कि जनता हँस सके। पहले राऊंड के बाद कुल ६ कवि बच गये। इसके बाद एक विशेष प्रतियोगिता हुई जिसमें वहीं पर एक कविता बनानी थी। चूँकि यह मेला स्वास्थ्य से संबंधित था अतः एक कविता किसी भी तरह की बीमारी पर बनानी थी। इस प्रतियोगिता में हिंदी साइट हिन्द युग्म से संबद्ध कवि श्रीमती सुनीता चोटिया और निखिल आनंद गिरि ने सम्मिलित रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 8 नंबर के जूते और प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए। प्रथम द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों को नकद राशि भी दी गई।


गंगा-जमुनी कवि-सम्मेलन

इंडिया हैबीटैट सैंटर के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की एक शृंखला में 24 नवंबर, 2007 को सायं 6:30 बजे प्लाज़ा स्टेप्स, इंडिया हैबीटैट सैंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में एक 'गंगा-जमुनी' कवि-सम्मेलन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक चक्रधर करेंगे कविता पाठ करेंगे :-
पद्मश्री बेकल उत्साही पद्मश्री कन्हैया लाल नन्दन, श्री उदय प्रताप सिंह, डॉ. कुंवर बेचैन, श्री नवाज़ देवबन्दी, श्री दीक्षित दनकौरी, श्री पवन दीक्षित और श्री आलोक श्रीवास्तव।
प्रवेश निशुल्क है।

24 नवंबर 2007

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।