मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व

मार्च

१ मार्च २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ मार्च को) १९३० में उद्योगपति रामप्रसाद गोयनका, १९५१ में नितिश कुमार, १९६८ में क्रिकेट खिलाड़ी सलिल अंकोला, १९८३ में महिला मुक्केबाज मेरीकॉम का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८८ में कवि सोहनलाल द्विवेदी और १९८९ में राजनीतिज्ञ वसन्तदादा पाटिल का निधन हुआ।

२ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ मार्च को) १८५६ में स्वामी श्रद्धानंद, १९१७ में इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक, १९२५ में मराठी अभिनेत्री शांता जोग, १९५१ में डबिंग कलाकार किशोर भट्ट, १९७६ में क्रिकेट खिलाड़ी आसिफ खान, १९९० में अभिनेता टाइगर श्राफ का जन्म हुआ था इसी दिन १९४९ में सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।

३ मार्च २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३ मार्च को) १८३९ में उद्योगपति जमशेदजी टाटा, १९५५ में अभिनेता जसपाल भट्टी,१९६७ में संगीतज्ञ शंकर महादेवन और १९९२ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ था। इसी दिन १७०७ में औरंगजेब, १९८२ में फिराक गोरखपुरी और २००२ में गन्ती मोहन चन्द्र बालायोगी का निधन हुआ था। आंध्र प्रदेश के निवासी गन्ती मोहन चन्द्र बालायोगी राजनीतिज्ञ थे। वे बारहवीं लोकसभा के अध्यक्ष भी थे। श्रद्धा कपूर प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं।

९ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (९ मार्च को) १८२१ में सिख प्रशासक महाराजा नौनिहाल सिंह, १९१५ में साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र, १९३१ में राजनेता और लेखक कर्ण सिंह, १९३८ में बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे, १९५१ में तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, १९५६ में राजनयिक शशि थरूर, १९८५ में क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल, १९९६ में बाल अभिनेता दरशील सफ़ारी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९४ में अभिनेत्री देविका रानी और २०१२ में अभिनेता जॉय मुखर्जी का निधन हुआ।

१० मार्च २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१० मार्च को) १९२३ में ओड़िया नाटककार मनोरंजन दास, १९३२ में अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचन्द्र राव, १९३४ में आध्यात्मिक प्रकाशन जगत के प्रमुख लल्लन प्रसाद व्यास और १९४५ में कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया का जन्म हुआ था। इसी दिन १८९७ में भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका सावित्रीबाई फुले का निधन भी हुआ।

१५ मार्च २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ मार्च को) १९०१ में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती प्रशिक्षक गुरु हनुमान, १९३४ में राजनेता कांशीराम १९७६ में अभिनेता सनी देओल, १९८४ में गायक हनी सिंह, १९९३ में अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९२ में साहित्यकार राही मासूम रजा का निधन हुआ।

१६ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१६ मार्च को) १६९३ में मालवा के पहले सूबेदार मल्हार राव होल्कर, १९०६ में साहित्यकार अंबिका प्रसाद दिव्य, १९१० में क्रिकेट खिलाड़ी इफ्तेखार अली खाँ पटौदी, १९४७ में दूरदर्शन की समाचार वाचिका सलमा सुल्तान, १९६८ में अभिनेत्री अनन्या खरे, १९७१ में अभिनेता राजपाल यादव और १९८४ में नर्तक कुँवर अमर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९४७ में साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन हुआ।

१७ मार्च २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१७ मार्च को) १९३९ में बंगरू लक्ष्मण, १९४६ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, १९७८ में कथाकार नीलाक्षी सिंह, १९७९ में भारतीय अभिनेता शर्मन जोशी और १९९० में बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म हुआ। इसी दिन २०१० में कथाकार मार्कण्डेय का निधन हुआ। पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस पार्टी के प्रमुख राजनीतिज्ञों में से एक हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे बंगरू लक्ष्मण एनडीए की सरकार में १९९९ से २००० तक रेल राज्य मंत्री थे।

२३ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२३ मार्च को) १९१० राम मनोहर लोहिया, १९५३ में महिला व्यवसायी किरन मजूमदार शॉ, १९५७ में लेखिका मधु कांकरिया, १९७६ में स्मृति ईरानी, १९७९ में गायक विजय येसुदास, १९८७ में अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म हुआ था। इसी दिन १९३१ में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु शहीद हुए थे। इसी दिन १९८८ में पंजाबी कवि पाश का निधन हुआ था।

२४ मार्च २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२४ मार्च को) १७७५ में दक्षिण भारतीय कवि और संगीतकार मुत्थुस्वामी दिक्षितर, १९७९ में अभिनेता इमरान हाशमी, १९५० में निर्देशक प्रह्लाद कक्कड़, १९६८ में अभिनेता पृथ्वी, १९८४ में हाकी खिलाड़ी एड्रिअन डिसूजा और १९८७ में टी वी अभिनेत्री मुग्धा चापेकर का जन्म हुआ था। मुग्धा 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में संयोगिता की भूमिका से लोकप्रिय हुई थीं। एड्रिअन ने २००३ में पोलैंड में होने वाले नेशनल जूनियर चैपिंयंस चैलेंज में सर्वोत्तम खिलाड़ी का पदक जीता था।

३० मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३० मार्च को) १८१९ में बाँग्ला लेखक शारदिंदु बंधोपाध्याय, १९०८ में अभिनेत्री देविका रानी, १९५१ में कन्नड़ फ़िल्म निर्माता एवं पटकथा लेखक डी. राजेन्द्र बाबू, १९७७ में निर्देशक और पटकथा लेखक अभिषेक चौबे, का जन्म हुआ था। इसी दिन १६६४ में सिक्खों के आठवें गुरु हरिकिशन सिंह, १९४९ में क्रिकेट खिलाड़ी दत्ताराम हिंदलेकर, २००२ में गीतकार आनंद बख्शी, और २००६ में साहित्यकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ था।

३१ मार्च २०१४

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३१ मार्च को) १५०४ में गुरु अंगद देव, १८६५ में आनंदी गोपाल जोशी, १८६० में लेखक रमाशंकर व्यास, १९३८ में कांग्रेस राजनीतिज्ञ शीला दीक्षित, १९४५ में राजनीतिज्ञ मीरा कुमार, १९८७ में शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी का जन्म हुआ और इसी दिन १९७२ में अभिनेत्री मीना कुमारी का देहांत हुआ था। आनंदी गोपाल जोशी भारत की पहली महिला थीं जिन्होंने पाश्चात्य चिकित्सा विज्ञान में विधिवत शिक्षा प्राप्त की थी। कोनेरू हंपी ने महिला शतरंज में भारत के लिये अनेक कीर्तिमान बनाए हैं।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।