मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

मई

१ मई

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ मई को) १९१३ में अभिनेता बलराज साहनी, १९१५ में कवि रामेश्वर शुक्ल अंचल, १९१९ में गायक मन्ना डे, १९२७ में समीक्षक और आलोचक नामवर सिंह, १९५१ में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, १९७३ में मिस वर्ल्ड १९९७ डायना हेडन और १९८८ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।

४ मई
क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (४ मई को) १६४९ में योद्धा और शासक छत्रसाल, १७६७ में कवि त्यागराज, १९०२ में कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री के.सी.रेड्डी, १९२१ में साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु, १९८३ में अभिनेत्री तृषा कृष्णन का जन्म हुआ था। इसी दिन १७९९ में मैसूर के शासक टीपू सुल्तान, १८४९ में बांग्ला साहित्यकार ज्योतीन्द्रनाथ टैगोर, १९५७ में इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी, २००८ में तबला वादक किशन महाराज का निधन हुआ।

५ मई

कि आज के दिन (५ मई को) १४७९ में सिखों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास, १९११ में स्वतंत्रता सेनानी प्रीतिलता वाद्देदार, १९१६ में भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, १९३० में साहित्यकार मार्कंडेय १९८७ में अभिनेत्री विशाखा सिंह और १९५६ में फिल्म निर्माता गुलशन कुमार का जन्म हुआ था, इसी दिन २००६ में संगीतकार नौशाद का निधन हुआ।
११ मई
क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (११ मई को) १९१२ में साहित्यकार सआदत हसन मंटो, १९४४ में लेखक मैथिल राधाकृष्णन, १९५० में अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर, १९७० में अभिनेत्री पूजा बेदी और १९७६ में पंजाबी गायक अमरिंदर सिंह गिल का जन्म हुआ था। इसी दिन २००९ में भारतीय जलसेना अध्यक्ष सरदारीलाल मथरादास नंदा का निधन हुआ।
१२ मई
कि आज के दिन (१२ मई को) १८७५ में प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य, १८९५ में दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के विद्वान जे. कृष्णमूर्ति, १९०७ में फिल्म निर्माता विजय भट्ट, १९१२ में चित्रकार सुकुमार बोस, १९२० में न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा और १९८७ में फिल्म अभिनेत्री अमृता प्रकाश का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९३ में कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मान्यता मिली हुई है।
१८ मई
क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१८ मई को) १९११ में फिल्म निर्देशक होमी वाडिया, १९२९ में अंतरिक्ष वैज्ञानिक वेंकटरमण राधाकृष्णन, १९३३ में भारत के ११वें प्रधानमंत्री हरदनहल्ली डोडेगौडा देवगौड़ा, १९८८ में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी, १९८९ में क्रिकेट खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९६६ में वनस्पति विज्ञानी पंचानन महेश्वरी तथा २०२१२ में धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ।
१९ मई

कि आज के दिन (१९ मई को) १९०८ में बांग्ला साहित्यकार माणिक बंधोपाध्याय, १९१३ भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवारेड्डी, १९३८ में लेखक, अभिनेता, निर्देशक गिरीश कर्नाड और १९६४ में तमिल एवं कन्नड़ अभिनेता मुरली का जन्म हुआ था। इसी दिन १९०४ में जमशेदजी टाटा, १९७९ में साहित्यकार हजारीप्रसाद द्विवेदी, १९९६ में केरल की अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जानकी रामचंद्रन, और २००८ में मराठी नाटककार विजय देंडुलकर का निधन हुआ।

२५ मई
क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२५ मई को) १८७२ में सिख राजा राजिन्द्र सिंह, १८८६ में वकील और शिक्षाविद रासबिहारी बोस, १९५४ में अभिनेता मुरली, १९७२ में निर्माता निर्देशक करन जौहर, १९८७ में चित्रकार और फोटोग्राफर नचिकेता राव, १९८३ में गायक कुणाल खेमू, १९९२ में क्रिकेटर शैवाल मेहता का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९८ में संगीतकार लक्ष्मीकांत, २००५ में अभिनेता सुनील दत्त, २०१२ में कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ।
२६ मई

कि आज के दिन (२६ मई को) १९४३ में अभिनेत्री मनोरमा, १९४६ में मलयालम रचनाकार के सच्चिदानंदन, १९६१ में फिल्म निर्देशक तरसेन सिंह, १९७२ में फिल्म निर्देशक करन जौहर और १९८३ में पहलवान सुशील कुमार का जन्म हुआ था। सुशील कुमार ने २००८ में 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता। इसी दिन १९८६ में साहित्यकार श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।