मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


गौरवशाली भारतीय व्यक्तित्व       

अगस्त

१ अगस्त २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१ अगस्त को) १८८२ में स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तमदास टंडन, १८९९ में भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की माँ कमला नेहरू, १९१० क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद निसार, १९१३ में फिल्म अभिनेता, निर्देशक व निर्माता भगवान दादा, १९३२ में अभिनेत्री मीना कुमारी, १९८४ में अभिनेत्री इरा दुबे का जन्म हुआ था। इसी दिन १९१३ में उपन्यासकार देवकीनंदन खत्री, १९२० में स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक और २००० में साहित्यकार गोविंद मिश्र का निधन हुआ।

३ अगस्त २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३ अगस्त को) १८६१ में वैज्ञानिक प्रफुल्लचंद्र रे, १८८६ में कवि और नाटककार मैथिलीशरण गुप्त, १८९० में लेखक और राजनयिक श्रीप्रकाश, १८९८ में साहित्यकार उदयशंकर भट्ट, १९१६ में गीतकार शकील बदायुनी, १९१९ में कवि, लेखक और समालोचक भारतभूषण अग्रवाल, १९८१ में अभिनेता मनीष पॉल, १९८४ में फुटबाल खिलाड़ी सुनील चेत्री तथा १९५६ में क्रिकेट खिलाड़ी और कोच बलविंदर संधू का जन्म हुआ था।

४ अगस्त २०१४

कि आज के दिन (४ अगस्त को) १५२२ महाराणा प्रताप के पिता राणा उदय सिंह, १८४५ में बॉम्बे क्रानिकल समाचार पत्र के संस्थापक फीरोजशाह मेहता, १९२८ में हाकी खिलाड़ी ऊधमसिंह, १९२९ में अभिनेता, पार्श्वगायक किशोर कुमार, १९६५ में निर्माता, निर्देशक लेखक विशाल भारद्वाज, १९६७ में अभिनेता अरबाज खान, १९६९ में साहित्यकार नीलेश रघुवंशी, १९८६ में टी.वी. अभिनेत्री, मॉडल, नर्तकी रश्मि देसाई का जन्म हुआ था।

१० अगस्त २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१० अगस्त को) १८६० में संगीतज्ञ विष्णु नारायण भातखंडे, १८९४ में भारत के चौथे राष्ट्रपति वाराह वेंकट गिरि, १९३४ में लेखिका कृष्णा अग्निहोत्री, १९६३ में डाकू से सांसद बनी फूलन देवी, १९९७ में अभिनेत्री अविका गौर, १९९८ में शतरंज खिलाड़ी दीप्तायन घोष का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७७ में विजया विश्व तिरंगा प्यारा के रचनकार श्यामलाल गुप्त पार्षद, १९९५ में व्यंग्यकार हरिशंकर परसाईं और १९९९ में संस्कृत विद्वान पद्मभूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन हुआ।

११ अगस्त २०१४

कि आज के दिन (११ अगस्त को) १९११ में कवि गोपाल सिंह नेपाली, १९६१ में अभिनेता सुनील शेट्टी, १९७५ में अभिनेत्री जेसी रंधावा, १९८५ में अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडेज का जन्म हुआ था। इसी दिन १९०८ में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस तथा १९०९ में अभिनेता पैदी जयराज का निधन हुआ था। पैदी जयराज हिन्दी फ़िल्म जगत के एकमात्र ऐसे अभिनेता थे जो मूक फ़िल्मों के दौर से लेकर वर्तमान दौर तक की अनेक फ़िल्मों में काम कर चुके थे।

१५ अगस्त २०१६

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१५ अगस्त को) १८७२ में दार्शनिक, कवि और गुरु श्री अरविन्दो, १९१२ में शास्त्रीय संगीत के गायक अमीर खान, १९१५ में लेखिका इस्मत चुगताई, १९१८ में गीतकार हंसकुमार तिवारी, १९२४ में गीतकार इंदीवर और साहित्यकार रामदरश मिश्र, १९३८ में कार्टूनिस्ट प्राण, १९४७ में अभिनेत्री राखी, १९५८ में अभिनेत्री सिम्पल कपाड़िया, १९६१ में अभिनेत्री और पटकथा लेखक सुहासिनी मणिरत्नम, १९७५ में क्रिकेट खिलाड़ी विजय भारद्वाज का जन्म हुआ था।

१७ अगस्त २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१७ अगस्त को) १९१६ में साहित्यकार अमृतलाल नागर, १९४३ में गजलकार विज्ञानव्रत, १९५० में अभिनेता शरत सक्सेना, १९५७ में अभिनेता सचिन, १९६१ में कवयित्री अनामिका और १९६७ में अभिनेत्री सुप्रिया का जन्म हुआ था। इसी दिन १९०९ में स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा का निधन हुआ।

१८ अगस्त २०१४

कि आज के दिन (१८ अगस्त को) १७०० में मराठा शासक बाजीराव प्रथम, १८७२ में गायक विष्णु दिगंबर पलुस्कर, १९०० में राजनीतिज्ञ विजयलक्ष्मी पंडित, १९३६ में लेखक निर्माता निर्देशक गुलजार, १९५६ में क्रिकेट खिलाड़ी और कोच संदीप पाटिल, १९६७ में गायक दलेर मेहदी, १९७२ में अभिनेता रणवीर शौरी, १९८० में अभिनेत्री प्रीती झिंगियानी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९४५ में स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस तथा १९९८ में अभिनेत्री पर्सिस खंबाटा का निधन हुआ।

२४ अगस्त २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२४ अगस्त को) १८१८ में राधास्वामी संप्रदाय के संस्थापक शिव दयाल साहब, १८८८ में राजनयिक बालगंगाधर खेर, १९०८ में स्वतंत्रता सेनानी शिवराम राजगुरु, १९११ में स्वतंत्रता सेनानी बीना दास, १९१२ में राजस्थानी कवि चंद्रसिंह बिरकाली, १९४४ में नर्तकी संयुक्ता पाणिग्रही और १९८३ में अभिनेत्री अदिति शर्मा का जन्म हुआ था। इसी दिन २००० में संगीतकार कल्याण जी का निधन हुआ।

२५ अगस्त २०१४

कि आज के दिन (२५ अगस्त को) १८१८ में स्वामी जी महाराज नाम से विख्यात राधा स्वामी संप्रदाय के सतगुरु शिव दयाल सिंह, १९५२ में देसीय मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम जैसी केन्द्रीय-वाम विचारधारा वाले राजनैतिक दल के संस्थापक और दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजयकांत, १९६२ में राजकपूर के छोटे बेटे अभिनेता राजीव कपूर और बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन, १९८१ में गायक पं. जसराज की भतीजी अभिनेत्री विजयता पंडित, १९७५ में टीवी अभिनेता ऐजाज खान का जन्म हुआ था।

३१ अगस्त २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३१ अगस्त को) १९१९ में पंजाबी रचनाकार अमृता प्रीतम, १९४० में मराठी लेखक शिवाजी गोविन्दराव सावंत, १९४५ में कवि नंदकिशोर आचार्य, १९६३ में अभिनेता निर्देशक ऋतुपर्णो घोष, १९६९ में क्रिकेट खिलाड़ी जवगल श्रीनाथ, १९८४ में अभिनेता राजकुमार यादव का जन्म हुआ था।

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।