|
अभिव्यक्ति
में शालिनी वर्मा
की रचनाएँ

कहानियों
में
जीवन जीने का नाम
|
|
शालिनी वर्मा
जन्म- १
जुलाई १९७८ को अतरौली, अलीगढ़ (उ.प्र.) भारत में।
शिक्षा- एम.ए. हिंदी, बी.एड.
कार्यक्षेत्र-
पिछले २० वर्षों से कतर की राजधानी दोहा में हिंदी अध्यापन में
कार्यरत। नवचेतना हिंदी ई पत्रिका कतर का संपादन। हिंदी के
विकास और लोकप्रियता के प्रति निरंतर सक्रिय। समाज सेवा के
लिये छत्तीसगढ़ के एनजीओ के साथ संलग्न। लगभग सभी प्रमुख
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ
प्रकाशित।
महिला सशक्तिकरण और स्त्री-विमर्श उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र
हैं ।
प्रकाशित कृतियाँ-
प्रथमा ( महिलाओं पर आधारित संग्रह) और अर्जुन अवार्डी: काव्य
धारा।
बीस से अधिक साझा संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित।
पुरस्कार व सम्मान-
हिंदी कार्यशाला विशेषज्ञ के रूप में, वक्ता के रूप में अनेक
संस्थाओं द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत। कतर में भारतीय राजदूत
द्वारा सम्मानित। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस २०२२ पर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला
केंद्र में प्रथमा में भारतीयमहिलाओं द्वारा किये गए कार्यों
पर वक्ता के रूप में सम्मानित। इसके अतिरिक्त अनेक सामाजिक,
सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं
सम्मानित।
संप्रति- दिल्ली पब्लिक स्कूल, दोहा क़तर में हिंदी विषय
विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहते हुए देश विदेश की अनेक
संस्थाओं के साहित्यिक कार्यक्रमों में सहभागिता एवं स्वतंत्र
लेखन।
संपर्क-
shln.verma2@gmail.com
|