मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 


क्या आप जानते हैं?
आज के दिन

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२७ अप्रैल को) १९१२ में अभिनेत्री जोहरा सहगल, १९३१ में मलयालम कवि ओट्टपलक्कल नम्पियाटिक्कल वेलु कुरुप (ओ एन वी कुरुप) और १९४९ में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ४०वें मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ। इसी दिन २००९ मैं अभिनेता, निर्देशक, निर्माता फिरोज खान का निधन हुआ।

२७ अप्रैल २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२० अप्रैल को) १६२७ में मराठा सरदार शिवाजी, १९२४ में साहित्यकार चंद्रबली सिंह, १९३४ में कार्टूनिस्ट हरिपाल त्यागी, १९५० में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रभानु नायडू, १९६४ में राजनयिक अर्चना चिटनिस, १९७२ में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, १९७८ में विश्वसुंदरी लारा दत्ता का जन्म हुआ था।

२० अप्रैल २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१३ अप्रैल को) १८९० में निर्माता निर्देशक दादा साहब तोरणे, १८९८ में निर्माता निर्देशक चंदूलाल जयसिंह भाई शाह, १९५६ में निर्देशक सतीश कौशिक, १९४० में राजनयिक नजमा हेप्तुल्ला, १९५७ में कवि कुमार अंबुज का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७३ में अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ।

१३ अप्रैल २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (६ अप्रैल को) १८८६ में हैदराबाद के अंतिम निजाम उस्मान अली, १९२९ में राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खंडेलवाल, १९३१ में अभिनेत्री सुचित्रा सेन, १९५६ में क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर,१९७१ में भारतीय अभिनेता और निर्देशक संजय सूरी का जन्म हुआ था। इसी दिन २००१ में उपप्रधान मंत्री चौधरी देवीलाल का निधन हुआ।

६ अप्रैल २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (३० मार्च को) १८१९ में बाँग्ला लेखक शारदिंदु बंधोपाध्याय, १९०८ में अभिनेत्री देविका रानी, १९५१ में कन्नड़ फ़िल्म निर्माता एवं पटकथा लेखक डी. राजेन्द्र बाबू, १९७७ में निर्देशक और पटकथा लेखक अभिषेक चौबे, का जन्म हुआ था। इसी दिन १६६४ में सिक्खों के आठवें गुरु हरिकिशन सिंह, १९४९ में क्रिकेट खिलाड़ी दत्ताराम हिंदलेकर, २००२ में गीतकार आनंद बख्शी, और २००६ में साहित्यकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ था।

३० मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२३ मार्च को) १९१० राम मनोहर लोहिया, १९५३ में महिला व्यवसायी किरन मजूमदार शॉ, १९५७ में लेखिका मधु कांकरिया, १९७६ में स्मृति ईरानी, १९७९ में गायक विजय येसुदास, १९८७ में अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म हुआ था। इसी दिन १९३१ में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु शहीद हुए थे। इसी दिन १९८८ में पंजाबी कवि पाश का निधन हुआ था।

२३ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१६ मार्च को) १६९३ में मालवा के पहले सूबेदार मल्हार राव होल्कर, १९०६ में साहित्यकार अंबिका प्रसाद दिव्य, १९१० में क्रिकेट खिलाड़ी इफ्तेखार अली खाँ पटौदी, १९४७ में दूरदर्शन की समाचार वाचिका सलमा सुल्तान, १९६८ में अभिनेत्री अनन्या खरे, १९७१ में अभिनेता राजपाल यादव और १९८४ में नर्तक कुँवर अमर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९४७ में साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन हुआ।

१६ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (९ मार्च को) १८२१ में सिख प्रशासक महाराजा नौनिहाल सिंह, १९१५ में साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र, १९३१ में राजनेता और लेखक कर्ण सिंह, १९३८ में बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे, १९५१ में तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, १९५६ में राजनयिक शशि थरूर, १९८५ में क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल, १९९६ में बाल अभिनेता दरशील सफ़ारी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९४ में अभिनेत्री देविका रानी और २०१२ में अभिनेता जॉय मुखर्जी का निधन हुआ।

९ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ मार्च को) १८५६ में स्वामी श्रद्धानंद, १९१७ में इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक, १९२५ में मराठी अभिनेत्री शांता जोग, १९५१ में डबिंग कलाकार किशोर भट्ट, १९७६ में क्रिकेट खिलाड़ी आसिफ खान, १९९० में अभिनेता टाइगर श्राफ का जन्म हुआ था इसी दिन १९४९ में सरोजिनी नायडू का निधन हुआ।

२ मार्च २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२३ फरवरी को) १९१३ में जादूगर पीसी सरकार, १९६९ में अभिनेत्री भाग्यश्री, इसी वर्ष निर्देशक गोल्डी बहल, १९७४ में फैशन डिजाइनर सव्यसाँची, १९७९ में मॉडल पूरब कोहली, १९८२ में अभिनेता करन सिंह ग्रोवर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९६९ में मधुबाला, इसी वर्ष साहित्यकार वृंदावनलाल वर्मा, १९९० में अमृतलाल नागर तथा २००४ में अभिनेता विजय आनंद का निधन हुआ।

२३ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (१६ फरवरी को) १९२६ मे संगीत निर्देशक ओ.पी. नैयर, १९३२ में साहित्यकार विश्वनाथ त्रिपाठी, १९४६ में अभिनेता कबीर बेदी, १९५८ में अभिनेत्री शोमा आनंद, १९६१ में गायक, अभिनेता शेखर सेन और १९७८ में क्रिकेट खिलाड़ी वसीम जाफर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९३८ में साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय, १९४४ में फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक दादा साहब फाल्के और १९५६ में गणित व भौतिकी के विद्वान मेघनाथ साहा का निधन हुआ।

१६ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (९ फरवरी को) १९२२ में भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर, १९३२ में अभिनेत्री नादिरा, १९३८ में लेखिका प्रतिभा सक्सेना, १९५८ में अभिनेत्री अमृता सिंह, १९६८ में अभिनेता राहुल राय और १९८४ में अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८४ में भरतनाट्यम नृत्यांगना टी. बालासरस्वती, २००६ में अभिनेत्री नादिरा और २००८ में समाजसेवक बाबा आम्टे का निधन हुआ।

९ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२ फरवरी को) १८५६ में स्वामी श्रद्धानंद, १८८९ में स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता राजकुमारी अमृत कौर, १९०२ में दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक गाँधीवादी मोटूरि सत्यनारायण, १९०९ में भारत में हरितक्रांति के उन्नायक महेन्द्र सिंह रंधावा, १९१५ में लेखक पत्रकार खुशवंत सिंह, १९६३ में रंगकर्मी अरविंद गौर, १९७९ में अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्म हुआ था।

२ फरवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि आज के दिन (२६ जनवरी को) १५५४ में जहाँगीर, १५५६ में अब्दुल रहीम खानखाना, १९१५ में स्वतंत्रता सेनानी नागालैंड की रानी गाइदिनल्यू, १९२४ में ओडिसी के नृत्यगुरू केलुचरण महापात्र और १९५७ में क्रिकेट खिलाड़ी शिवलाल यादव का जन्म हुआ था। इसी दिन १९५० में भारतवर्ष गणतंत्र बना था और १९६५ में हिंदी भारत की राजभाषा बनी। इसी दिन १५३० में बाबर की मृत्यु हुई।

२६ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि १९ जनवरी को १८८२ में उर्दू रामायण के रचयिता बृज नारायण चकबस्त, १८९८ में मराठी साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर, १९१९ में कवि कैफ़ी आजमी, १९३५ में बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी और १९८० में अभिनेत्री मानसी सैल्वी का जन्म हुआ था। इसी दिन १५९७ में महाराणा प्रताप, १९०५ में विचारक देवेन्द्रनाथ ठाकुर, १९९० में आचार्य रजनीश और १९९५ में साहित्यकार उपेन्द्रनाथ अश्क का निधन हुआ।

१९ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि (१२ जनवरी को) १५९८ में शिवाजी की माता जीजाबाई, १८६९ में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. भगवानदास, १८७३ में स्वामी विवेकानंद, १९१७ में महर्षि महेश योगी, १९१८ में फिल्म संगीतकार सी.रामचंद्र, १९३६ में उड़िया कवि ब्रजनाथ रथ, १९५८ में अभिनेता अरुण गोविल, १९७२ प्रियंका गांधी वाड्रा, १९७३ में अभिनेत्री साक्षी तलवार, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९२ में शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व और २००५ में अमरीश पुरी का निधन हुआ।

१२ जनवरी २०१५

क्या आप जानते हैं कि (५ जनवरी को) १८९३ में गुरू योगानंद परमहंस, १९०५ में बौद्ध विद्वान भदन्त आनंद कौसल्यायन, १९२२ में हास्य अभिनेता मुकरी, १९३४ में राजनेता मुरली मनोहर जोशी, १९४१ में क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खाँ पटौदी, १९५५ में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, १९७३ में अभिनेता उदय चोपड़ा, १९८६ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८२ में संगीतकार गायक और निर्माता निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ।

५ जनवरी २०१५
पृष्ठ : . . . .  
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।