मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी


आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे
जो हर घर में उगाए जा सकते हैं।
(संकलित)


२- गिलोय

आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिये गिलोय की बहुत प्रशंसा की गयी है। यह पीलिया और एनीमिया के रोगी के लिये लाभदायक है। किसी भी बीमारी में अगर प्लेटलेट कम होने का खतरा हो उसमें यह बहुत स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। तलवों और हथेलियों में जलन बनी रहने पर गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर उसे सुबह-शाम पैरों पर और हथेलियों पर लगाने पर लाभ होता है। गिलोय का काढ़ा भी स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी माना गया है। कान के दर्द, पाचन की बीमारियों, कब्ज, गैस आदि में इसका अलग अलग उपयोग आयुर्वेद में बताया गया है। गिलोय का इस्तेमाल बुखार दूर करने के लिए भी किया जाता है। अगर बहुत दिनों से बुखार है और तापमान कम नहीं हो रहा है तो गिलोय की पत्तियों का काढ़ा पीना फायदेमंद रहेगा। पीलिया के मरीजों के लिये भी गिलोय लेना बहुत ही फायदेमंद है। कुछ लोग इसे चूर्ण के रूप में लेते हैं तो कुछ इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर पीते हैं। गिलोय की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं। यों तो गिलोय पूरी तरह सुरक्षि‍त है फिर भी प्रयोग से पहले किसी कुशल चिकित्सक परामर्श जरूर ले लें।

पृष्ठ- . . .

१ फरवरी २०२०

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।