मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार जीवन शैली - फेंगशुई


फेंगशुई के २४ नियम जो घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं
(संकलित)


२४- फेंगशुई घंटियाँ

फेंगशुई में घंटियों का महत्वपूर्ण स्थान है। वे पवित्र और सौभाग्य की प्रतीक मानी गयी हैं। वे धातु की धुन सिरजती हैं जो धन-धान्य सुख समृद्धि और स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण है। मुख्य द्वार के हैंडिल पर लटकी घंटियाँ दरवाजे पर बजती हुई घंटियाँ समृद्धि का समाचार आने की सूचना देती हैं। उनकी धुन से सकारात्मक ऊर्जा भीतर आती है और नकारात्मक ऊर्जी बाहर चली जाती है।

तीन सिक्कों वाली घंटी धन-समृद्धि की प्रतीक है। अगर इन्हें लाल डोरे में पिरोया जाय तो ये धन के देवता की उपस्थिति जताती हैं। ये विशेष रूप से दूकान या धनार्जन वाले कमरे के प्रवेश द्वार के हैंडिल पर भीतर की ओर बाँधना चाहिये। फेंगशुई मीन घंटी विशेष रूप से दाम्पत्य सुख और समृद्धि के लिये शुभ मानी गयी है। इसमें गोल्डफिश का एक जोड़ा सिक्के के दोनो ओर लिपटा हुआ दिखाया जाता है। ड्रैगन फेंगशुई घंटी सुख और सुरक्षा की प्रचुरता प्रदान करती है। इसे बिजनेस डेस्क पर रखना शुभ माना गया है। क्वान यिन घंटी संतान की समृद्धि के लिये शुभ मानी गयी है। इसे नव दम्पत्ति को उपहार में दिया जा सकता है। जिनके घर में छोटे बच्चे हों उनके सुख और स्वास्थ्य के लिये इसे फेंगशुई में उपयोगी माना गया है।

१५ दिसंबर २०१६

पृष्ठ- . . . . . . ७. ... १०. ११. १२. १३. १४. १५. १६. १७. १८. १९. २०. २१. २२. २३. २५.

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।