मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

विश्व की पहली ऐतिहासिक प्रेम कथा ईसा-पूर्व छठी शताब्दी में भारत में पायी गयी। इसके पूर्व किसी प्रेम कहानी की जानकारी नहीं मिलती। प्रेम दिवस के अवसर पर यह कहानी इतिहास के पृष्ठों से खोज कर लाए हैं - शरद पगारे


ईसा पूर्व छठी सदी, भारतीय साहित्य के महानतम व्यक्तित्वों की सदी। बौद्धधर्म के प्रवर्तक गौतम बुद्ध, वैशाली की नगर शोभिनीआम्रपाली, मगध सम्राट बिंबिसार एवं अजातशत्रु, जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर महावीर, मगध की नगरवधू शालवती और युग प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य एवं शल्य चिकित्सक राज वैद्य जीवक के समकालीनों की सदी थी। अनेक कथाओं - नाटकों के नायक, आकर्षक, रूमानी व्यक्तित्व के स्वामी वत्सराज उदयन और उनकी प्रेयसी अवन्ति सुंदरी वासवदत्ता की प्रणय-गाथा की गवाह भी यह सदी थी।

अपने समकालीन नरेशों - काशीराज प्रसेनजित, मगधदेश बिम्बसार और अवांति के दुर्धर्ष स्वामी चंड प्रद्योत की तुलना में वत्स नरेश उदयन का व्यक्तित्व अधिक सलोना, रूमानी, रोमाँचक और कला-प्रेम से ओतप्रोत था। वे न केवल एक शासक वरन वीणा वादन के महान कलाकार थे। उनके कलात्मक व्यक्तित्व पर रूपसी आम्रपाली भी मर मिटी थी। परंतु उनका प्रेम वासवदत्ता के साथ ही परवान चढ़ सका था।

कथा-नायक उदयन महाभारत प्रसिद्ध पांडव वंशी थे। जल प्रलय और यमुना की बाढ़ में इन्द्रप्रस्थ के डूब जाने पर उनके पिता शतानीक वत्स-प्रदेश में आ बसे। कौशांबी को उन्होंने अपनी राजधानी बनाया।

पृष्ठ . . .

 आगे-

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

 

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंकहमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter