मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है
भारत से 
अलका प्रमोद की कहानी- 'पापा तुम कहाँ हो'


बाहर ज़ोरों की आँधी आई थी मानो टीन और छतों को सामना करने के लिए ललकार रही हो। खिड़की की झिर्री से प्रवेश करती वायु विचित्र-सी सीटी के समान ध्वनि उत्पन्न कर रही थी, कि तभी आँधी के कारण बिजली चले जाने से वातावरण और भी रहस्यमय हो उठा।

इतने बड़े घर में एकाकी बैठे रामेश्वर जी का हृदय अज्ञात आशंका से काँप उठा वह सोचने लगे कि यदि इस भयावह रात में उन्हें कुछ हो जाय तो वह किसे पुकारेंगे? उनकी हृदय गति रुक जाए तो पता नहीं वह कब तक यों ही पड़े रहेंगे, संभवत: लोगों को पता भी तब चलेगा जब उनकी देह से दुर्गंध आने लगेगी।

अपनी इस वीभत्स कल्पना मात्र से ही वह सिहर उठे और अपने विचारों को झटक कर मोमबत्ती ढूँढ़ने का प्रयास करने लगे। उन्हें याद भी नहीं आ रहा था कि घर में मोमबत्ती है भी कि नहीं और यदि है भी तो कहाँ रक्खी है। यह सब तो मालती का दायित्व था, उन्होंने कभी यह जानने का प्रयास भी नहीं किया कि घर में क्या है और क्या नहीं है।  उन्हें यह भी पता नहीं रहता था कि उनके पास कितने कपड़े हैं और किस शर्ट के साथ कौन-सी पैंट पहननी है, वह तो दुकान पर जाने से पूर्व मालती को आवाज़ देते, "मालती, हमारे कपड़े निकाल दो" और कपड़े उन्हें हाथों-हाथ मिल जाते।  

पृष्ठ . .

आगे—

 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter