मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है भारत से राजश्री की कहानी— 'नीचे वाली गली'


बूँदाबाँदी फिर से चालू होते ही प्रियंवदा और एरिक ने अपनी अपनी छतरियाँ खोल लीं। वे छतरियों को दोनों हाथों से मज‍बूती से पकड़े गिट्टी डली आधी कच्ची पक्की पहाड़ी पगडंडी पर चल रहे थे। पगडंडी घाटी में कहीं जाती हुई लगती थी। बारिश तेज़ हो चुकी थी। पगडंडी प्राचीन से लगने वाले मंदिर पर खत्म हो गई। दोनों दौड़ते हुए मंदिर के अहाते में घुस गए।

यह घाटी कुमारी पर्वतमाला के बीच थी, जिसका कुमारी पर्वत तीन नदियों का उद्गम स्थल था। नदियों के गिरने की आवाज़ मंदिर में नगाड़ों की भाँति आ रही थी। पहाड़ों से घिरी घाटी में घनघोर मानसून, चारों ओर गहरे हरे अंधेरे का साम्राज्य, चारों ओर से पानी के गिरने की आवाज़, रह-रह कर कडकती बिजली की जगमगाहट, सब कुछ मदिर के खुले प्रांगण में रहस्यमयी संसार की सृष्टि कर रहे थे। प्रकृति के रौद्र सम्मोहन ने दोनों को कुछ क्षणों के लिए निशब्द, निराकार कर दिया।

एरिक बोला, ''उन्मुक्त और स्वतंत्र। जहाँ कोई अपने आपको या तो बंधनमुक्त पा सकता है या भयभीत। प्रकृति की चरमता। यहाँ की हर चीज़ फोटोजेनिक है। क्या तुम यहाँ पर अपनी पेंटिंग के लिए कुछ नही ढूँढ सकती? प्रकृति का ऐश्वर्य।''

पृष्ठ : . . .

आगे-

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।