मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है भारत से राजेंद्र त्यागी की कहानी— 'परमा - परमजीत'


फैक्टरी के सायरन ने मुँह आकाश की तरफ़ उठाया और भौ-भौं कर चिल्लाने लगा। मशीनों के चक्के कुछ देर के लिए थम गए। हाथ के औज़ार रख मज़दूरों ने खाने के डिब्बे उठाए और गेट की तरफ़ चल दिए। यह पाली समाप्त होने का सायरन था।

मुन्नालाल ने भी टाट के टुकड़े से चीकट हाथ रगड़े और थके-थके से अपने कदम गेट की तरफ़ बढ़ा दिए। मगर उसकी चाल में आज पहले जैसी वह गति नहीं थी। सायरन की आवाज़ आज उसे वैसा सुकून नहीं दे रही थी। जैसी की सात आठ घंटे मशक्कत करने के बाद किसी मज़दूर को देती है। सायरन की भौं-भौं उसे आज आसमान की तरफ़ मुँह उठा कर रोते किसी कुत्ते की तरह लग रही थीं। बाईं आँख भी यकायक हरकत करने लगी थी। इन अपशकुन संकेतों ने अजीब-सी एक आशंका उसके मन में ला धरी। उसे लगा कहीं माँ तो...!
बहुत दिन से उसका कोई खत भी नहीं आया।

अशुभ आशंकाओं का बोझ मन में लिए वह फैक्टरी के गेट पर पहुँचा। उसका साथी कुंदन वहाँ सिक्यूरिटी जाँच करा रहा था। मुन्नालाल भी जाँच के लिए रुक गया। मुन्नालाल का बुझा-बुझा-सा चेहरा देख कुंदन ने उससे पूछा, ''अब्बे क्या यार! फिर धूप खाए आमरूद की सी सकल बना ली। तू कुछ बताता क्यों नी।

पृष्ठ : . . .

आगे-

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।