मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है भारत से
निर्मल गुप्त की कहानी— नदीदे


हाथ में काँच की रंग-बिरंगी गोलियाँ उछालता रघु चारों ओर घेर कर खड़े बच्चों को चीख-चीख कर हिदायतें दे रहा था। छूना मत। हाथ मत लगाना। अबके धंईया मेरी। निशाना न लगे तो कहना।
जबरदस्त खेल चल रहा था। पूरी बारह गोलियाँ दाँव पर लगी थीं। मजाक बात थी क्या। सुकना ने उलाहना दिया, ''हाँ-हाँ बहुत देखे हैं धंईया जीतने वाले। पहले कन्चे फेंक तो सही।''
''फेंकता हूँ, पर देख सुकना। सबको गुच्चक पर से हटा दे।''
''हटो रे'' कहता सुकना किसी कांस्टेबिल की तरह उत्सुकता से आगे बढ़ आए बच्चों को पीछे धकेलने लगा।

सब बच्चे दम साधे खड़े थे। देखों क्या होता हैं? कौन जीतेगा इत्ते सारे कन्चे? सुकना या रघु, रघु या सुकना। सब अटकलें लगा रहे थे। और रघु कन्चे खनकाता चीखे जा रहा था, ''पीछे हटो सब, और पीछे हटो।''
''अरे सब हट तो गए, अब फेंक ना।'' सुकना ने कहा।
रघु गुच्चक की ओर कन्चे लुढ़काने के लिए झुका। सब बच्चों की साँसें रुक गईं। समय जैसे थम गया हो। पर एकबरागी कन्चे फेंकता-फेंकता रघु रुक गया।
''अब क्या हुआ?'' सुकना ने बिगड़ कर पूछा।
''गुच्चक के आगे एक मिट्टी का ढेला पड़ा है, उसे हटा दे।''

पृष्ठ : . . .

आगे-

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter