मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस सप्ताह प्रस्तुत है भारत से
डॉ. सुधा पांडे की पुराण कथा— नंदनवन का पारिजात


“हे सर्वात्मन, भयानक नरकासुर ने देवताओं, सिद्धों, और असुरों सहित राजाओं की कन्याओं को भी अपने अंतःपुर में बंद कर दिया है... वरुण का जल वर्षा करने वाला छत्र मणिपर्व छीन लिया है और मंदराचल के एक प्रदेश पर भी अपना अधिकार जमा लिया है।“ त्रस्त देवराज ने अचानक द्वारका आकर श्रीकृष्ण से निवेदन किया, “इतना ही नहीं उसने मेरी माँ अदिति के अमृतवर्षी दोनो दिव्य कुंडल भी छीन लिये हैं और अब ऐरावत को छीनने की आकांक्षा लिये मेरी ओर बढ़ा चला आ रहा है.. अनर्थ हो जाएगा द्वारकाधीश...आप ही मुक्ति दिलाइये इससे।“

पृथ्वीपुत्र प्राग्ज्योतिरीश्वर नरकासुर से संतप्त हो इंद्र विचलित हो उठे थे और द्वारका दौड़े गए थे। यह वह समय था जब पृथ्वी के वीर राजा देवताओं के कष्ट में उनकी सहायता करते थे और देवता भी उनसे मित्रता रखते हुए पृथ्वी पर आते जाते रहते थे।

देवाराज इंद्र को त्रस्त देखकर द्वारकाधीश ने मौन मुस्कान से अभ्यर्थना की, “दुखी न हों देवराज, मैं शीघ्र ही नरकासुर का वध कर, माता अदिति के अमृतवर्षी दिव्य कुंडल आपकी सेवा में प्रस्तुत कर दूँगा।“ इस प्रकार शांत भाव से देवराज इंद्र को सांत्वना देकर द्वारकाधीश कृष्ण ने उन्हें स्वर्ग लौटने को कहा।

पृष्ठ : . . .

आगे-

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter