मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ  

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस माह प्रस्तुत है कैनेडा से
अश्विन गाँधी की कहानी —
मरना है एक बार


सितंबर महिने की ग्यारह तारीख, साल २००१, मंगलवार की सुबह। अमेरिका में चार प्लेन्स ने अपनी उड्डान शुरू की और अपनी राह बदल दी। आकाश खुला था, सुबह खुशनुमा थी, मगर इरादे भयंकर थे। मनुष्य जीवन के इतिहास में आज की तारीख सदा के लिए अंकित होने वाली थी। एक ऐसी घटना होने जा रही थी जिसमें हर जीवित की ज़िंदगी एक ही दिन में पलट जानेवाली थी।

चार में से एक प्लेन अपना निशाना चूक गया। कहीं खेत में जा कर गिरा। जो भी ज़िंदगियाँ थीं प्लेन में, भस्मीभूत हो गई।
शायद हम कभी पूरा जान नहीं पाएँगे : क्या हुआ? कैसे हुआ?
कल्पना के सहारे, जन्म लेती है एक कहानी : ''मरना है एक बार''
कहानी, एक उस उड़ान की, जो अपना निशाना चूक गई।
''अरे, रहमान, इतना घबरा क्यों रहा है?''
''अब्दुल, यह मशीन ज़ालिम-सी लगती है। मालूम नहीं क्या होगा। देख वहाँ, उस आदमी का बैग खोला जा रहा है।'' अब्दुल और रहमान अंतिम चेक-पॉइंट पर खड़े थे जहाँ से एक्स-रे मशीन में से गुज़रना था।
''देख, हमने अपने हैन्ड-बैग ठीक से तैयार किए है, कोई मशीन चिल्लाएगी नहीं। कुछ सोच मत, चेहरे पर मुस्कान रख, और जब तेरी बारी आए तब गुड-मॉर्निंग बोलना मत भूलना,'' काँपते हुए रहमान को अब्दुल ने सांत्वना दी।

पृष्ठ-

आगे—

 
-----------     मुखपृष्ठपुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । लेखकों से । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter