मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ  

समकालीन हिन्दी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है
यू.के. से
तेजेंद्र शर्मा की कहानी अपराधबोध का प्रेत


उसने यह बात सोची ही कैसे?
क्या ऐसे कुत्सित विचार का दिमाग में आना ही उसे अपराधी नहीं बना देता? रक्त बोतल में से बूँद-बूँद टपककर अब भी नली में से होता हुआ सुरभि की शिराओं में जज़्ब हुए जा रहा था। उसके चेहरे पर लगा हुआ ऑक्सीजन नकाब निरंतर ऑक्सीजन उसके शरीर में पहुँचा रहा था. . .यही ऑक्सीजन सुरभि की साँसों को किसी भी तरह थामे हुई थी, परंतु नरेन! नरेन को लग रहा था जैसे कोई अज्ञात शक्ति उसका गला दबाए जा रही है. . .उसकी आवाज़ उसके तालू के साथ चिपककर रह गई है। उसकी जीभ आवाज़ क़ो बाहर निकलने ही नहीं देना चाहती। आख़िर ऐसा गिरा हुआ वीभत्स विचार उसके मन में आया कैसे! उसके पास तो जीवित रहने का कोई भी कारण नहीं बचा है।
''नरेन, आज तुम्हारे लिए मूली के परांठे बनाकर लाई हूँ।'' सुरभि ने अपनी आवाज़ की खुशबू बिखेरी।
''तुम टिफ़िन में थोडा ज़्यादा खाना लाया करो ना। मैं तो तुम्हारा सारा टिफ़िन खा जाता हूँ। और तुम्हें बाज़ारी छोले-भटूरे खाने पडते हैं।''
''जानते हो, तुम खाते हो तो मुझे कितना सुख मिलता है। अगर ज़्यादा लाऊँगी तो माँ पूछेगी नहीं कि किसके लिए ले जाती हूँ। मुझसे झूठ नहीं बोला जाता।''
''इतना प्यार करती हो मुझे?''

पृष्ठ : . . .

आगे

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter