मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ  

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है
यू. एस. ए.  से डॉ. राम गुप्ता
की कहानी 'शौर्यगाथा'


झाँसी से क़रीब १५०किलोमीटर और कानपुर से लगभग इतनी ही दूर है महोबा। इस कस्बानुमा शहर को देख कर सोच भी नहीं सकते कि यह अपने अतीत में इतिहास की विशाल धरोहर समेटे है। एक समय था जब महोबा की संपन्नता और समृद्धि दिल्ली से होड़ लेती थी। या यह कहिए कि दिल्ली इसकी वैभवता के सामने टिक सकती थी।
ये है उस देस और राज का परिचय-
"उस विश्रुत जुझौती में
वेत्रवती-तीर पर, नीर धन्य जिसका,
गंगा-सी पुनीत जो, सहेली यमुना की है,
किंतु रखती है छटा दोनों से निराली जो।
जिसमें प्रवाह है, प्रपात हैं और हृद हैं,
काट के पहाड़ मार्ग जिसने बनाए हैं,
देवगढ़-तुल्य तीर्थ जिसके किनारे हैं।
देव श्री मदनवर्मा सदन सुकर्मों के राजा हैं,
राजधानी है महोबे में।
वही मदनवर्मन जिसको सवाई जयसिंह सिद्धराज "देखता था विस्मय से श्रद्धा से भोगी है मदनवर्मा किंवा एक योगी है।"

पृष्ठ : . . .

आगे—

 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter