मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है यू.के. से गौतम सचदेव की कहानी— 'आधी पीली आधी हरी'


मैं पंद्रह साल की हूँ।
पा से मासिक मुलाक़ात का सिलसिला पिछले नौ बरसों से चल रहा है। पहले बहुत अच्छा लगता था, जब वे मिलने आते थे। अब मैं कभी-कभी बोर भी होती हूँ। यह कैसा रिश्ता है? कोई किसी का नहीं है और फिर भी वे मेरे पा हैं।

कल पा यानी पापा से मुलाक़ात हुई, तो सबसे पहले उन्होंने पूछा, ''क्या खाओगी गुड़िया?''
मैं हँसी। उन्हें हमेशा सबसे ज़्यादा मेरे खाने की चिंता रहती है, इसकी नहीं कि मैं क्या महसूस करती हूँ। क्या 'मिस' करती हूँ, किस ख़ाली आकाश को भरना चाहती हूँ, कभी उन्हें इसे भी तो महत्त्व देना चाहिए।
मैंने कह दिया, ''कुछ भी खा लूँगी, वैसे मुझे भूख नहीं है।''
जिस स्थिति में हम मिलते हैं, उसमें पेट से ज़्यादा मन को भूख लगी होती है, क्योंकि मैं घर से नाश्ता तो करके चलती हूँ। मैं इतनी छोटी भी नहीं कि रेस्टोरेंट में पहुँचते ही खाने-पीने को माँगने लगूँ। पा को जहाँ मुझसे मिलना होता है, मैं वहाँ अकेली पहुँच सकती हूँ, लेकिन मम्मी अब भी मुझे छोड़कर और यह तसल्ली करके जाती हैं कि पा आए हुए हैं। पा अब भी उसे देखकर मुसकुराते हैं और उठकर उससे कहते हैं, ''आओ, आओ, कुछ देर बैठो हमारे साथ। अगर रेस्टोरेंट में बैठे हों, तो यह ज़रूर कहते हैं- कॉफी पीकर जाना और थोड़ी देर बाद चली जाना-

पृष्ठ : . . .

आगे-

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।