मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है
यू.एस.ए. से इला प्रसाद की कहानी एक अधूरी प्रेमकथा।


मन घूमता है बार-बार उन्हीं खंडहर हो गए मकानों में, रोता-तड़पता, शिकायतें करता, सूने -टूटे कोनों में ठहरता, पैबन्द लगाने की कोशिशें करता... मैं टुकड़ा-टुकड़ा जोड़ती हूँ लेकिन कोई ताजमहल नहीं बनता!

ये पंक्तियाँ मेरी नहीं, निमिषा की हैं। मैने जब पहली बार उसकी डायरी के पन्ने पर ये पंक्तियाँ पढ़ीं तो चकित रह गई थी। यह लड़की इतना सुन्दर लिख सकती है! उसका उत्साह और बढ़ा था, उसने कुछ और पन्ने चुन- चुन कर मुझे पढ़ाए थे।
हम तो डूबने चले थे मगरसागरों में ही अब गहराइयाँ नहीं रहीं!

"कैसे लिख लेती हो तुम ऐसा?" मैने प्रशंसा की थी। उसने कुछ शरमा कर अपनी डायरी बंद कर दी थी। लेकिन तब मैं बिल्कुल नहीं सोच पाई थी कि किस सन्दर्भ में ये पंक्तियाँ उसके मन में उपजी होंगीं! किसी से प्रेम किया होगा और क्या! ऐसा ही तो हम सोच लेते हैं न! तब एक पूरा समय-चक्र बाकी था जो मुझसे उसकी पहचान कराता।

जब मैं हॉस्टल में उसकी रूममेट बनकर उसके कमरे में आई तो शुरू- शुरू में बस इतना ही जान पाई थी कि वह अपनी माँ से बेहद प्यार करती है। अपनी टेबल पर उसने माँ की तस्वीर सजा रखी थी जिसमें वह अपनी माँ के बराबर में खड़ी हँस रही थी। उसकी शकल अपनी माँ से बेहद मिलती थी। माँ की ही तरह सुन्दर थी वह!

पृष्ठ : . . .

आगे-

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter