मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है भारत से
मिलिंद तिखे की कहानी— एक प्यार का पल हो


बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। मेरी गाड़ी बिगड़ चुकी थी। मैं फुजैराह से दुबई लौट रहा था। रात के या यों कहिए सुबह के दो बज रहे थे। बीस सालों से संयुक्त अरब इमारात में इतनी घनघोर वर्षा न तो मैंने देखी थी न ही सुनी थी।

असंभव! मैंने अपने आपसे कहा। फुजैराह अपने सफेद-काले पर्वतों के लिए मशहूर है। इस वक्त बिजली कौंधने से ये सफेद काले पर्वत साफ-सुथरे और चमकीले दिखाई देते थे। चारों तरफ सन्नाटा छाया हुआ था। दूर-दूर तक कोई गाड़ी या इन्सान नजर नहीं आ रहे थे। मैं, मेरी बिगड़ी हुई गाड़ी और गाड़ी का चालक- जोसेफ। सिर्फ हम तीनों इस तूफानी रात- बरसात का सामना कर रहे थे।

गाड़ी में बैठकर संगीत सुनने की कोशिश करने लगा था मैं। सारे रेडियो स्टेशन छान मारे मगर मन-पसंद गीत किसी भी स्टेशन पर नहीं थे। अचानक बंगलोर की याद आ गई - याद आ गया मेरा बचपन, फिर मेरी जवानी। वे सारे पल जो वहाँ की बारिशों से भीग चुके थे आकर आँखों में चुभने लगे? इन भीगे पलों ने मुझे गाड़ी से नीचे उतरने को मजबूर कर दिया।

''जोसेफ अगर तुमसे नहीं बन पा रहा, तो जाओ इसे गराज में दे आओ। ठीक हो जाएगी तो मुझे मोबाइल पर फोन कर देना।'' मैंने अपने ड्राइवर से कहा।

पृष्ठ : . . .

आगे-

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter