मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है
यू.एस.ए. से पुष्पा सक्सेना की कहानी विकल्प नहीं कोई


बम्बई से गोआ जाने वाले जहाज़ का अन्तिम साइरन बज चुका था। लंगर उठा। जहाज़ के चलते ही हर्ष-ध्वनि के साथ विदा के स्वर गूँज उठे नीचे डेक पर दरी-चादर बिछाए लोग अपेक्षाकृत प्रकृतिस्थ-से दीख रहे थे। केबिन में मनीष सामान सहेजने, उसे व्यवस्थित करने में व्यस्त थे। नन्हा राहुल उनका सहयोगी बना सहायता कर रहा था।

रेलिंग पर टिकी सौम्या दूर तक फैले निस्सीम सागर को देखती कहीं खो चुकी थी। जहाज़ से टकराती लहरें मानो उसके सीने पर सिर पटक-पटक हाहाकार कर रही थीं। समानान्तर पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से जुड़े अरब सागर के साथ दस वर्षों पूर्व की सागर-यात्रा सजीव हो उठी थी।
''सुनो, तुम्हारा वो छोटा ब्रीफ़केस कहाँ है?'' मनीष की आवाज पर चौंककर सिर उठाती सौम्या की खोई-सी दृष्टि देख मनीष खीज उठे थे।
''क्या बात है? ठीक तो हो?  न जाने कहाँ खो जाती हो! शायद कहानी का कोई प्लाट मिल गया है!'' स्वर में व्यंग्य घुल गया था।

केबिन में प्रवेश करते ही कोने में रखे ब्रीफ़केस पर सौम्या की दृष्टि पड़ गई थी। ब्रीफकेस सहेज मनीष ने आश्वस्ति की साँस ली। राहुल के सिर पर हाथ धर, पीठ थपथपाते मनीष ने अपने नन्हे सहयोगी के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त कर दी।

पृष्ठ : . . .

आगे-

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter