मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


हमारे लेखक

कहानी
ईबू
शारदा
सुरभि

 

महेन्द्र दवेसर दीपक  

जन्म- १४ दिसंबर १९२९ नई दिल्ली में,
शिक्षा- स्नातक।

कार्यक्षेत्र- पंजाव यूनिवर्सिटी कैंप कालेज नई दिल्ली में एम. ए. अर्थशास्त्र के अंतिम वर्ष में पढ़ते हुए परीक्षा पूर्व ही भारतीय विदेश मंत्रालय की विदेश सेवा में चयन और जकार्ता इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास में नियुक्ति। १९५२ से १९५६ तक जकार्ता इंडोनेशिया में निवास। विदेश सेवा अवधि में इंडोनिशिया सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार की विशेष आज्ञा पर वायस आप इंडोनेशिया के हिंदी यूनिट के संचालन तथा प्रसारण का अतिरिक्त भार सँभाला। रेडियो जकार्ता से दैनिक समाचारों, चर्चाओं, वार्ताओं और इंडोनेशिया के जीवन से संबंधित अपनी कहानियों ने अच्छी लोकप्रियता प्राप्त की। १९५६ में स्वदेश वापसी। १९५६ से १९५९ भारत सरकार के संभरण मंत्रालय में नियुक्ति और जुलाई १९७१ में भारतीय हाई कमीशन लंदन में नियुक्ति तथा १९७१ से लंदन में निवास। १९७६ से रूटर्स वर्ल्ड सर्विस में १९९२ में अवकाश ग्रहण करने के समय तक कंपनी में सीनियर टेक्निकल बायर के पद पर कार्यरत।

साहित्य यात्रा-
बचपन से कहानियाँ लिखने में रुचि और स्कूल कालेज की पत्रिकाओं के बाद पत्र पत्रिकाओं में भी कहानियाँ प्रकाशित होती रहीं।

प्रकाशित कृतियाँ-
तीन कहानी संग्रह- पहले कहा होता, बुझे दिये की आरती और अपनी अपनी आग प्रकाशित।

संपर्क-
mpdwesar@yahoo.co.uk  

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter