पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में संतोष गोयल की
रचनाएँ


कहानियाँ
बकरीदी
घर
ज़िंदगी एक फ़ोटो फ़्रेम
एक और कुआनो
कोना झरी केतली
भटकन

 

संतोष गोयल

संतोष गोयल ने पंजाब विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिंदी) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पाया तथा शिक्षा मंत्रालय की छात्रवृत्ति लेकर शोधकार्य किया। मिरांडा हाउस दिल्ली, विश्वविद्यालय के अध्यापन के दौरान 'युनिवर्सिटी ऑफ न्यू कॉस्टल अपॉन टाईम' इंग्लैंड में एक वर्ष तक भाषा विज्ञान का अध्ययन किया, फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से भाषा विज्ञान का डिप्लोमा प्राप्त किया। आपकी शोध कार्य व आलोचनात्मक निबंध-लेखन के अतिरिक्त सर्जनात्मक कार्यों में भी रुचि है तथा अनेक कहानियाँ व आलोचनाएँ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित तथा रेडियो एवं दूरदर्शन पर प्रसारित होती रही है। आपने अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी एवं प्रपत्र वाचन किया है।

आपकी अनेक कहानियों का अंग्रेज़ी, उर्दू, मराठी, असमिया, मलयालम एवं उर्दू भाषाओं में अनुवाद हुआ है। आपकी कहानी 'रस्सी' को 1996 तथा 'गूँज' को 1998 वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कहानियों में चुना गया। आपको केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतवर्षीय जैन लेखिका रत्न सम्मान तथा लोक साहित्य संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

वे 'ऋचा' नामक साहित्यिक पत्रिका की संपादक हैं।

प्रमुख कृतियाँ -

कहानी संग्रह - सुलगती नदी, सीढ़ियाँ तथा अन्य कहानियाँ, झूला, सामने वाला आदमी, जड़ें तथा अन्य कहानियाँ।
संपादित कहानी संग्रह - मेरी-तेरी ज़मीन, अपना-अपना विश्वास।
हिंदी उपन्यासकार कोश - (1870 से 1980 तक)- तीन खंड
आलोचना - निराला का काव्य, युग निर्माता निराला।
संप्रति - रीडर, मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय।

संपर्क :
tushug@yahoo.com

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।