मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में स्वदेश राणा
की रचनाएँ

उपन्यास में-

नगरनामा में-

कहानियों में-

संस्मरण में-

 

स्वदेश राणा

स्वदेश राणा हिन्दी की उन लेखिकाओं में से हैं जिन्होंने परदेस की आबोहवा में भी अपनी जुब़ान की खुशबू को बनाए रखा है। विद्यार्थी जीवन में वे मेधावी छात्र रहीं और बाद में देश विदेश के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करती रहीं।

बी. ए. की डिग्री में अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में तब तक के सबसे अधिक अंक प्राप्त किये। राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक के साथ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में शोध, तब तक के रेकॉर्ड में सबसे कम समय में। दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज़ एण्ड एनालिसिस में सीनियर रिसर्च असोसियेट रहीं और फिर संयुक्त राष्ट्र में डिसआर्ममेंट विभाग की कन्वेन्शनल आर्मस शाखा की प्रमुख का पद संभालने वाली प्रथम महिला बनीं। काम के सिलसिले में ३५-४० देशों की यात्राएँ कीं और १०० - १५० राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों व मानदों से सम्मानित हुईं।

जर्मनी, स्विटज़रलैंड, कीनिया व अर्जेन्टीना की सरकारों के लिए सलाहकार रहीं और अब वर्ल्ड पालिसी इंस्टीट्यूट की सदस्य हैं।

लेखन में बचपन से रूचि रही। कुछ नज्में भारत की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित। 'कोठेवाली' कहीं भी प्रकाशित होने वाला उनका पहला उपन्यास है।

ई मेल:  Srana641@aol.com

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter