मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


संस्मरण धारावाहिक  

स्वदेश राणा

मनु का कहना है कि राजन समझौता कर तो लेते हैं लेकिन झुकते कभी नहीं और मैं उनका मान रखने के लिए पीठ दुहरा लेती हूँ अपनी। शायद इसीलिए कद्दावर राजन का मेरूदंड सठियाने का नाम नहीं लेता। और मेरी पीठ? दुखती तो है ही, दुखाती भी है। कभी शियाटिका बन कर टाँगों को जकड़ लेती है तो कभी स्पांडैलाइटिस बन कर काँधे कचोट लेती है।

बहरहाल, मनु की शादी सिर पर है तो पीठ दिखाने का सवाल ही नहीं उठता। सोच इस बात की है कि युनाइटेड नेशन्ज़ के इंटरफ़ेस चैपल में लीसा के साथ अपनी शादी के लिए मनु ने मुझ से कहा है कि मैं औपचारिक समारोह के समापन पर शांतिपाठ करूँ। मुझे कतई ऐतराज़ नहीं, सिर्फ़ फ़िक्र-सा है। डेढ़-दो सौ मेहमानों के सामने सस्वर, ''ओं घ्यो शांति अंतरिक्षत्रं'' कहते हुए अगर अचानक टाँग में उठती हुई असह्य चीख को कराह बन कर चीखने से रोकना है तो मुझे अपना दायाँ घुटना एक हाथ से पकड़ कर आगे की तरफ़ से मोड़ते हुए दूसरे हाथ में लेकर वहीं बायीं टाँग पर खड़ा होना पड़ेगा। कोई ख़ास मुश्किल नहीं हैं। घर में वृक्ष आसन ऐसे ही करती हूँ, लेकिन साड़ी पहन कर नहीं, मेरी छोटी बहन ममता का कहना है, ''कोई बात नहीं। आप चैपल में भी वृक्ष आसन पर खड़ी हो जाइएगा। अगर लीसा के परिवार में से किसी ने पूछा तो हम कह देंगे कि हमारे यहाँ बेटे की माँ नई बहू को ऐसा ही पोज़ बनाकर आशीर्वाद देती है।''

पृष्ठ :

आगे—

 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter