मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


व्यक्तित्व

अभिव्यक्ति में
डॉ. वेद प्रताप वैदिक की रचनाएँ


आलेख-

सामयिकी में-

 


डॉ. वेदप्रताप वैदिक
 

डॉ. वैदिक का जन्म ३० दिसम्बर १९४४ को इंदौर में हुआ। वे सदैव प्रथम श्रेणी के छात्र रहे। दर्शन और राजनीतिशास्त्र उनके मुख्य विषय थे। अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय से पी-एच.डी. किया। चार साल तक उन्होंने दिल्ली में राजनीति शास्त्र का अध्यापन भी किया।

अपने अफ़गानिस्तान संबंधी शोधकार्य के दौरान श्री वैदिक को न्यूयार्क के कोलम्बिया विश्व विद्यालय, लंदन के प्राच्य विद्या संस्थान, मास्को की विज्ञान अकादमी और काबुल विश्व विद्यालय में अध्ययन का विशेष अवसर मिला। अन्तरराष्ट्रीय राजनीति के विशेषज्ञों में उनका स्थान महत्वपूर्ण है। उन्होंने लगभग पचास देशों की यात्रा की है। वे संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार हैं। वे अपने मौलिक चिन्तन और प्रभावशाली वक्तृत्व के लिए विख्यात हैं।

अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युगारंभ करनेवालों में डॉ. वैदिक का नाम अग्रणी है। १९५८ में प्रूफ रीडर के तौर पर वे पत्रकारिता में आये। वे १२ वर्ष तक "नवभारत टाइम्स" में रहे, पहले सहसम्पादक और फिर सम्पादक (विचार) के पद पर। आजकल वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिन्दी समाचार समिति "भाषा" के सम्पादक हैं।

संपर्क :  drvaidik2@gmail.com

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

 

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंकहमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter