मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 

दुर्गा का मुखौटा और कंगन

 

शिल्प–कोना में ऐसी चीज़ें होंगी जिन्हें प्रिंटर से छापेंगे, काटेंगे, मोड़ेंगे और चिपकाएगे, कुछ नया बनाएगे, मित्रों को दिखाएंगे और मजे उडाएगे।

 

मुखौटा बनाने के लिए हमे चाहियेः-
काग़ज़ और प्रिंटर चित्र छापने के लिए (पोस्टकार्ड जितना मोटा रंगीन काग़ज़ अच्छा रहेगा), क्रेयॉन और मार्कर मुखौटा व कंगन रंगने के लिए, कैंची, स्टैपलर और सेलो टेप
लगभग एक फुट लंबी इलास्टिक की डोरी

मुखौटा बनाने के लिए :-

  • ऊपर दिए गए पहले चित्र पर क्लिक कर के दुर्गा के मुखौटे की बड़ी आकृति खोलें।
    प्रिंट करें और चित्र के अनुसार रंग भरें।
  • आंखों की रेखा के भीतर का और मुखौटे के बाहर का हिस्सा काट कर निकाल दें।
  • अपने सिर के नाप से एक इंच छोटा काट कर इलास्टिक की डोरी स्टैपलर की सहायता से जमा दें।

कंगन बनाने के लिए :-

  • चित्र के अनुसार या अपने मन से रंग भरें।
  • सफ़ाई से बाहरी रेखाओं पर काटें।
  • सेलो टेप या स्टैपलर की सहायता से कलाई पर रख कर दोनों सिरे बंद कर दें।
  • बस तैयार है दुर्गा।
  • इस बार दुर्गा पूजा में इस मुखौटे को पहनें, मैचिंग कंगन कलाई में डालें और मित्रों को चकित कर दें।

१ अक्तूबर २००६

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।