मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- दाल


तुअरदाल लहसुन और टमाटर वाली

 

 

 

सामग्र

  • एक कटोरी अरहर (तुवर) दाल।
  • २ बड़ा चम्मच देसी घी
  • लहसुन एक छोटा चम्मच लंबे बारीक कटे हुए।
  • एक टमाटर बारीक कटा हुआ।
  • जीरा एक चौथाई छोटा चम्मच।
  • चुटकीभर हल्दी
  • ज़रा सी हींग
  • एक लाल मिर्च सूखी हुई।
  • एक छोटा चम्मच नीबू का रस।
  • थोड़ा सा हरा धनिया सजावट के लिये।
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • प्रेशर कुकर में दाल अच्छी धोकर उसमें २ कटोरी पानी, आधा चम्मच हल्दी, नमक और हींग डाल कर पका लें।
  • पकने के बाद चम्मच से घोंट लें।
  • छोटी कढ़ाई में २ चम्मच घी डालें लाल मिर्च को तलें और बाहर निकाल लें। (अगर अधिक तीखा चाहते हैं तो मिर्च को दो टुकड़े कर के डालें। कम तीखा चाहते हैं तो मिर्च को साबुत रहने दें, जिसे तीखे की आवश्यकता होगी वह अपनी थाली में परोस लेगा।)
  • बचे हुए घी में लहसुन डालकर गुलाबी कर लें।
  • इन्हें निकालकर अलग रख लें।
  • बचे हुए घी में जीरा डालें और उसके चटकने पर टमाटर डाल दें, आँच धीमी करें और ढँक दें। लगभग दो मिनट में टमाटर गल जाएँगे। इसमें दाल डालें और दो मिनट के लिये ढँक दें, ताकि छौंक की सुगंध दाल में अच्छी तरह बस जाए।
  • नीबू का रस मिलाएँ।
  • तले हुए लहसुन, लाल मिर्च और हरे धनिये से सजाकर परोसें।

१२ मार्च २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter