मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- भारतीय स्वाद के इतालवी व्यंजन

मकई टमाटर पास्ता सलाद1


सामग्री- ( लगभग ४ लोगों के लिये)

bullet

१ कप बो-टाई पास्ता

bullet

२ नर्म ताजे भुट्टे / १ कप मकई के दाने

bullet

१ बड़ा टमाटर

bullet

आधा चम्मच कसा हुआ लहसुन

bullet

चौथाई कप जैतून का तेल

bullet

१ बड़ा चम्मच नीबू, २ बड़े चम्मच इटैलियन हर्ब (सूखी पत्तियों का मिश्रण), नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

bullet

दो बड़े चम्मच परमीसान चीज कसा हुआ और बेसिल या हरे धनिये की कुछ ताजी पत्तियाँ सजावट के लिये।

बनाने की विधि -

bullet

एक बड़े बर्तन में पानी खौलाएँ, पास्ता डालें नमक मिलाएँ और नर्म होने पर एक छन्नी में डालकर ठंडे पानी से धो लें इसमें कुछ बूँदें तेल डालकर अलग रखें। (अगर पैकेट पर पकाने की विधि लिखी है तो उसका पालन करें।)

bullet

टमाटर को अच्छी तरह धोकर चित्रानुसार टुकड़ों में काट लें।

bullet

भुट्टे से दाने अलग कर लें। अगर फ्रोजेन हैं तो नमकीन गर्म पानी में डालकर पाँच मिनट तक रखें ताकि उनका तापमान कमरे के बराबर हो जाए।

bullet

एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल डालें, गर्म हो जाने पर इसमें लहसुन को गुलाबी करें, मक्की के दाने मिलाएँ, आधा चम्मच इटैलियन हर्ब छिड़कें और स्वादानुसार हल्का नमक डालकर नर्म होने तक पकाएँ।

bullet

एक बड़े प्याले में पास्ता, टमाटर और मकई, रखें।

bullet

एक छोटे प्याले में बचा हुआ जैतून का तेल, बचा हुआ इटैलियम हर्ब का मिश्रण, नीबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।

bullet

इस ड्रेसिंग को पास्ता मकई और टमाटर पर डालें। हल्के हाथों से मिलाएँ ताकि ड्रेसिंग सब चीजों पर ठीक से लिपट जाए।

bullet

कसे हुए परमीसान चीज और बेसिल या हरे धनिये की पत्ती से सजाकर फ्रिज में ठंडा करने के लिये लगभग दो घंटे तक रखें।

bullet

भोजन के साथ ठंडा परोसें।

टिप्पणी-
bullet

अगर ताजा या डिब्बा बंद पेस्टो मिलता है तो सूखे इटालियन हर्ब के स्थान पर उसका प्रयोग किया जा सकता है।

bullet

इच्छानुसार हरी मिर्च या कुटी लाल मिर्च का प्रयोग भी किया जा सकता है।

१४ जुलाई २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।