मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर— टिक्की, कवाब और पकौड़े

- शुचि की रसोई से

लोबिया के कवाब


 सामग्री (१६ कवाब के लिये)
1
bullet

लोबिया १ कप, उबला आलू १ मध्यम, प्याज बारीक कटा १ मध्यम, अदरक बारीक कटी २ छोटे चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा २ बड़े चम्मच।

bullet

हरी मिर्च २ बारीक कटी, जीरा आधा छोटा चम्मच, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और चाट मसाला स्वादानुसार।

bullet

तेल २ छोटे चम्मच- सेकने के लिये

बनाने की विधि-
bullet

लोबिया को बीनकर धोएँ और लगभग ३-४ कप पानी में कम से कम ५ घंटे के लिये गुनगुने पानी में भिगोकर रखें।

bullet

इसे १ छोटा चम्मच नमक डालकर मध्यम आँच पर प्रेशर कुकर में १ सीटी लगा दें।

bullet

प्रेशर कुकर ठंडा होने पर खोलें और लोबिया को छलनी पर पलट दें जिससे इसका अतिरिक्त पानी निकल जाए। इस पानी को फेंक भी सकते हैं लेकिन इसे सूप, दाल आदि में भी डाल सकते हैं।

bullet

लोबिया को एक बड़े कटोरे या परात में पलट लें और इसे अच्छी तरह मसल लें। उबले आलू को भी छीलकर अच्छी तरह मसल लें।

bullet

एक कड़ाही में २ छोटे चम्मच तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा डालें। जीरा तड़क जाने पर कटी प्याज डालें और २ मिनट के लिये भूनें। कसी हुई अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालें। कुछ देर भूनें।

bullet

भुने प्याज में मसला हुआ लोबिया, मसले हुए आलू, आधा छोटा चम्मच नमक, पिसा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। कुछ एक मिनट भूनें जिससे लोबिया का अतिरिक्त पानी सूख जाए।

bullet

अब इसमें कटा हरा धनिया डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और आँच बंद कर दें और कबाब के इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

bullet

अब इस मिश्रण के १६ अंडाकार कबाब बना लें। कबाब को किसी भी आकार में बनाया जा सकता हैं। अब कबाब को सेट करने के लिये ढककर फ्रिज में रखें लगभग २० मिनट के लिये। ऐसा करने से कबाब चिकने बनते हैं और सेंकते समय फटते नही हैं।

bullet

एक तवे/ पैन को गरम करें। इसमें थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आँच पर कबाब को दोनों तरफ से लाल होने तक सेंकें।

bullet

स्वादिष्ट और पौष्टिक कबाब को धनिये की चटनी के साथ परोसिए। कबाब के साथ पतली और लंबी कटी प्याज भी परोसी जाती हैं।

टिप्पणी-

bullet

इसी प्रकार राजमा के कबाब भी बनाए जा सकते हैं।

bullet

कबाब को तवे पर जरा सा तेल लगा कर भी सेंका जा सकता है जिससे स्वादिष्ट होने के साथ साथ यह पौष्टिक भी रहें, चाहें तो इन्हे तला भी जा सकता है।

bullet

लोबिया के कबाब को बिना प्याज के भी बनाया जा सकता है।

१ मार्च २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।