मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- माइक्रोवेव में पकाएँ

आलू टमाटर हरे प्याजवाले

४  लोगों के लिये
समय १५ मिनट

सामग्री
  • आधा किलो आलू छोटे आकार के
  • ३७५ ग्राम टमाटर चित्रानुसार टुकड़ों में कटे हुए 
  • ३ कली लहसुन पिसे हुए
  • ६ हरी प्याज बारीक कटी हुई
  • १ हरी प्याज के पत्ते बारीक कटे हुए
  • नमक स्वादानुसार
  • ३ बड़े चम्मच मेयोनीज़ या गाढ़ा दही

विधि-  

  • आलू को अच्छी तरह धोकर काँटे से गोद लें।
  • नमक के पानी में भिगोकर एक बर्तन में ढँक कर मुलायम होने तक (लगभग १२ मिनट) तक 'हाई' पर पकाएँ।
  • चित्रानुसार छोटे टुकड़े काटें और एक बर्तन में टमाटर और प्याज के साथ रखें। हल्का नमक मिलाएँ और मेयोनीज़ या दही मिला दें।
  • स्वाद के लिये गरम मसाला या काली मिर्च भी इसी समय मिला सकते हैं।
  • प्याज के हरे पत्तों से सजाएँ।
  • सलाद या सब्जी की तरह परोसें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter