मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- माइक्रोवेव में पकाएँ

बेक्डबीन आलू कैसरोल

४ लोगों के लिए, समय १५ मिनट

सामग्र
  • ४५० ग्राम का बेक्डबीन का टिन
  • १ किलो आलू उबाल कर स्लाइस किए हुए
  • २५० ग्राम चेदर चीज़ कसी हुई
  • नमक और काली मिर्च

विधि

  • कैसरोल में हल्की चिकनाई लगाकर आधी बेक्डबीन उसमें डाल दें।
  • स्लाइस किए हुए आधे आलू इस पर बिछाएँ।
  • आधी चीज़ इस पर बुरक दें।
  • स्वादानुसार नमक काली मिर्च इस पर छिड़कें।
  • यही क्रम एक बार और दोहराएँ।
  • माइक्रोवेव अवन में १ से २ मिनट या चीज़ पिघलने तक तेज़ आँच पर रखें।
  • आठ टुकड़ों में काटें गरमागरम परोसें।

टिप्पणी- चटपटा बनाने के लिए एक बारीक कटी प्याज़, २ हरी मिर्च, थोड़ से तेल में भूनें। स्वादानुसार हल्दी, धनिया और ज़ीरे का मसाला तैयार करें। बेक्डबीन उसमें मिला दें। चाट मसाला मिला दें। इसके बाद कैसरोल में जमाना शुरू करें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter