|
|
|
सामग्री
- ३ ग्लास ठंडा दूध।
- २ केले कटे हुए
- थोडी बर्फ़ चूरा की हुई।
- ४ चम्मच चीनी।
- आधा किलो बनाना आइसक्रीम
- दालचीनी या चाकलेट
पाउडर, केले के कुछ टुकड़े तथा कवाब वाले सीख सजावट के
लिए।
विधि
- ठंडा दूध और चीनी मिक्सी
में डालें। केले के भी बारीक टुकड़े मिलाएँ और खूब चला
लें, थोड़ा झाग सा
बनेगा।
- गिलास में बर्फ का चूरा
डालें, मिक्सी का मिश्रण इस पर डालें।
- ऊपर से एक-एक स्कूप केले
की आइस्क्रीम का धीमे से तैराएं। चित्रानुसार सजाएँ
और ठंडा परोसें।
|