मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- मिठाइयाँ

दाल हलवा  


६ लोगों के लिये
समय लगभग ५० मिनट

 

सामग्री

  • १ प्याला मूँग दाल

  • १ प्याला चीनी

  • १ प्याला दूध

  • २ प्याला पानी

  • ८ बादाम

  • ४ छोटी इलायची,  थोड़ा सा केसर

  • ३ प्याला मावा या खोया

  • १ प्याला घी

विधि-

  • दाल को सारी रात भिगोकर रखें।

  • पानी निकालकर दरदरा पीसें।

  • चीनी और पानी को मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें।

  • केसर को गरम दूध में भिगो कर रखें।

  • मावा को हाथ से मसलकर मुलायम बना लें ताकि एक भी गुठली ना रहें।

  • बादाम को भीगोकर छील लें और बारीक काट लें।

  • कढ़ाई में घी डालें और पिसी हुई दाल को इसमें सुनहरे रंग तक धीमी आंच पर भूनें। चम्मच से हिलाते हुए चाशनी और केशर का दूध डालें और धीमी आंच पर ही चलाते चलाते ही गाढ़ा कर लें।

  • मावा मिलाएँ। जब मावा पिघल जाये तब आँच पर से उतार लें।

  • इलायची और बादाम से सजाएँ और गरम गरम ही परोसें।

-----------     मुखपृष्ठपुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । लेखकों से । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter