मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- मिठाइयाँ

रसमलाई   

सामग्री

  • २५० ग्राम पनीर या छेना
  • २ लीटर दूध
  • १ किलो चीनी
  • थोड़ा केसर
  • ५० ग्राम कटे हुए पिस्ते
  • ५० ग्राम कप पतले कटे हुए बादाम
विधि
  • पनीर को खूब अच्छी तरह मसल लें।
  • २ चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएं और छोटे छोटे गोले बनाकर हल्के हाथ से दबाएँ और अलग रख लें।
  • २५० ग्राम चीनी में ५०० मि. लि. पानी डालकर हल्की चाशनी बना लें।
    इसमें गोले डालें और तेज आंच पर ६ से ८ मिनट तक पका लें।
  • दूध को गाढ़ा कर लें और चीनी व केसर इसमें मिला दें।
  • चीनी पूरी तरह घुल जाने पर आंच पर से उतार लें।
  • अच्छी तरह ठंडा कर लें।
  • इसमें चाशनी में रखे हुए गोले डाल दें।
  • बादाम और पिस्ते से सजाएँ और ठंडा परोसें।

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।