मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

शाही फिरनी  

 सामग्री- (४ लोगों के लिये)
  • दूध फुल क्रीम तीन कप
  • बासमती चावल ढाई बड़े चम्मच
  • पिस्ता २ बड़े चम्मच
  • बादाम तीन बड़े चम्मच
  • चीनी ३ बड़े चम्मच
  • हरी इलायची ४
  • केसर १२-१५ धागे (वैकल्पिक)
  बनाने की विधि-
bullet चावलों को साफ करके आधा कप पानी में २० मिनट के लिए भिगोएँ।
bullet भीगने के बाद चावल का पानी निकालकर पाँच मिनट के लिए चलनी पर छोड़ दें। चावल को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
bullet बादाम और पिस्ते का छिलका हटाकर इन्हे महीन-महीन काट लें।
bullet हरी इलायची का बाहरी छिलका निकालें और दानों को दरदरा कूटें।
bullet एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में केसर को भिगोएँ।
bullet एक भारी तली के बर्तन में दूध उबालें। पहला उबाल आने पर आँच को धीमा कर दें और इसमें पिसे चावल डालें। इस मिश्रण को बराबर चलाते रहें जिससे यह तली में लगे नही। चावल को पूरी तरह से गल जाने तक पकाएँ। इस प्रक्रिया में लगभग ८-१० मिनट का समय लगता है।
bullet अब आधे कटे बादाम, पिस्ता और शक्कर को दूध में मिलाकर एक और मिनट के लिये अच्छी तरह चलाते हुए पकाएँ। आँच को बंद कर दें।
bullet कुटी हुई इलायची और केसर का दूध मिलाएँ और फिरनी को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद फिरनी को एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
bullet अच्छी तरह ठंडी हो जाने पर बाकी बचे पिस्ता और बादाम से सज़ा कर परोसें।

१ दिसंबर २०१८

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।