मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- मिठाइयाँ

तिरंगी बर्फी    

सामग्री
  • ५०० ग्राम खोया
  • ३०० ग्राम चीनी
  • १ बड़ा चम्मच बारीक की हुई
  • छोटी इलायची
  • खाने का हरा और केशरी रंग
  • चांदी का वर्क
  विधि
  • खोया अच्छी तरह मसल लें और चीनी को मिला लें।
  • भारी तले के नॉनस्टिक बरतन में धीमी आंच पर पकाएँ। लगातार हिलाते रहने से गुठलियाँ नहीं बनेंगी।
  • थोड़ा गाढ़ा हो जाये लेकिन रंग सफेद ही रहे (गुलाबी न होने पाए) तब गैस बन्द कर दें।
  • गैस से उतार कर उसमें इलायची पाउडर मिला दें।
  • अब इसके तीन भाग करें। एक भाग सफेद ही रहने दें। बाकी दो भागों में हरा ओर केशरी रंग मिला दें। एकसार कर लें।
  • हर भाग को बेलन से मोटी रोटी जितना मोटा बेल लें।
  • सबसे नीचे हरा उसके ऊपर सफेद और सबसे ऊपर केसरी रंग रखते हुए तीनों परतें एक के उपर एक रख दें। बेलन से ही हल्का सा दबा दे।
  • ऊपर हल्के हाथ से चांदी का वर्क लगा दें।
  • बर्फ़ी के आकार में काट लें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter