मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- नमकीन

सामग्री

आलू - पोहे  

  • पोहा २५० ग्राम

  • प्याज ४

  • आलू ४

  • तेल १०० ग्राम

  • जीरा १/४ बड़े चम्मच

  • राई १/४ बड़े चम्मच

  • बारीक कटा हरा धनिया

  • हरी मिर्च २

विधि
  • आलू को उबालकर और छोटे टुकड़े कर लें।
  • प्याज बारीक काट लें।
  • हरी मिर्च के भी बारीक टुकड़े कर लें।
  • पोहा थोड़े से पानी में २-३ मिनट तक भिगो दें और निकाल कर चलनी में रखें ताकि अतिरिक्त पानी सूख जाए।
  • कढ़ाई में तेल डालें। तेल गरम होने पर राई, जीरा और हरी मिर्च डालें।
  • बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरी रंग तक भून लें।
  • इसमें कटे हुए आलू डाल कर थोड़ी देर चलाते रहें।
  • पोहे कढ़ाई में डाल कर अच्छी तरह सब मिला लें। आँच धीमी करें। ढँक कर रखें। २-३ मिनट बाद एक बार फिर से चम्मच से हिला दें।
  • स्वादानुसार नमक डालें।
  • परोसते समय प्लेट में उपर से बारीक कटा धनिया डालें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter