मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- पेय


टमाटर की रसम

 

 

 

सामग्र

  • 2 बड़े चम्मच अरहर की दाल
  • 4 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए
  • 1 चम्मच बारीक कट अदरक
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • बारीक कटा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच राई
  • आधा चम्मच जीरा
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • चुटकी भर हींग
  • 7-8 करीपत्ते
  • 2 चम्मच तेल

विधि

  • दाल प्रेशर-कुकर में पकाकर एक तरफ़ रख दें
  • एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें और राई, जीरा, करीपत्ता, हींग और सूखी लाल मिर्च का छौंक लगाएँ।
  • अब अदरक, टमाटर और हरी मिर्च डालें, चम्मच से चलाते रहें
  • नमक, हल्दी और एक प्याला पानी डालें
  • पानी को एक उबाल दें, अब इसमें पकी दाल और जितना पतला पसंद हो उतना पानी डालें खूब उबाल लें
  • बारीक कटे हरे धनिया से सजाएँ और गरम-गरम परोसें।
-----------     मुखपृष्ठपुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । लेखकों से । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter