मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

 शर्बतों की शान 


बेल का शर्बत
सामग्री
२५० ग्राम बेल
शकर - स्वादानुसार
बर्फ का चूरा
गुलाबजल
विधि :  बेल का गूदा निकालकर उसमें अपनी इच्छानुसार पानी मिला कर हाथ से भली भांति रगड़कर कपड़े से छान लें। फिर इसमें शक्कर और बर्फ डालकर मिला दें। जब शक्कर अच्छी तरह मिल जाये तब गिलास में इच्छानुसार बर्फ और गुलाब जल डाल कर पीने के काम में लाएँ। बेल के शर्बत का प्रयोग करने से लू लगने का भय नहीं रहता और मस्तिष्क में तरावट रहती है।

आम का शर्बत
सामग्री
एक किलो पके हुए आम
शकर स्वादानुसार
बर्फ का चूरा
विधि : पके हुए आमों का रस निकालकर छलनी से छान लें। शक्कर और बर्फ डालकर भली भाँति मिला दें। जब आम के रस में बर्फ और शक्कर अच्छी तरह मिल जाये तब कांच के गिलास में डालकर पीने के काम में लाएँ।  

सेब का शर्बत
सामग्री
एक किलो पके हुए सेब
शकर एक किलो
बर्फ का चूरा
विधि : सेब को छीलकर उसके अन्दर के बीज निकाल दें। सेब को कद्दूकस करें या मिक्सी में डाल कर रस निकाल लें। रस को चीनी मिला कर पकाएँ। पकते-पकते जब रस आधा रह जाये तब ठंडा कर लें और साफ बोतलों में भर दें। यह शर्बत पीने में तो स्वादिष्ट एवं जायकेदार होता ही है,  पित्त आदि में भी लाभदायक होता है।

चन्दन का शरबत
सामग्री
३० ग्राम चंदन
एक किलो मिश्री
केवड़ा जल एक चाय का चम्मच
विधि : सफेद चन्दन को महीन पीसकर कपड़े से छान कर लें। चूर्ण को पानी में भिगो दें। दूसरे दिन उसे कपड़े में से छानकर एक सेर मिश्री के घोल में मिलाकर आग पर रख दें। जब पक कर आधा रह जाये तो उतार लें और उसमें स्वादानुसार केवड़ा डालकर मिलाएँ। शर्बत तैयार है। ठंडा करके बोतल में भर लें और जब जी चाहे उपयोग में लाएँ।

गुलाब का शर्बत
सामग्री
१०० ग्राम ताजे देसी लाल गुलाब
१०० ग्राम ताजे देसी सफेद गुलाब
३५० ग्राम शहद।
विधि :  फूलों को मिक्सी में अच्छी तरह कुचल कर शहद में अच्छी तरह मिला लें। धीमी आँच पर उबलने के लिये रखें। जैसे ही उबलने लगे उतार लें। यह शर्बत बहुत ठंडा-स्वादिष्ट तथा स्वास्थ्यवर्धक होता है। आवश्यकतानुसार पानी और बर्फ मिला कर उपयोग में लाएँ।

बादाम का शर्बत
सामग्री
१२५ ग्राम अच्छे बादाम की गिरी
एक लीटर दूध
६ छोटी इलायची के दाने कुटे हुए (सुगंध के लिए)
चीनी एक किलो
विधि :  बादाम को भिगो कर पीस लें। दूध को उबालें और बादाम व कुटी हुई इलायची इसमें मिला दें।जब उबलने लगे तब चीनी डाल दें और तब तक चलाते रहें जब तक कि उसमें फेन उठना बन्द न हो जाये। ठंडा होने पर बोतल में भरकर रख लें।

फालसे का शर्बत
सामग्री
२५० ग्राम पके हुए फालसे
चीनी स्वादानुसार
विधि :  फालसों को पानी डाल कर अच्छी तरह मथ लें। फिर उसे कपड़े से या बारीक चलनी से छान लें। स्वादानुसार से चीनी डाल दें। फासले का शर्बत तैयार है। यह खट्टा-मिट्ठा शर्बत बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है।

अनार का शर्बत
सामग्री
२५० ग्राम अनार के दाने
एक किलो चीनी
विधि :  अनार के दानों का रस निकाल लें और आग पर इतना पकाएँ कि वह आधा रह जाये। फिर उसमें चीनी मिलाएँ और दो-एक उबाल आने पर उतार लें। यह शर्बत भी अत्यन्त ठंडा और स्वादिष्ट होता है।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter