मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

बिसिबेले भात

४ - ५ लोगों के लिए
समय ३० मिनट

सामग्री
  • १ प्याला चावल
    आधा प्याला तूर दाल
    ४ छोटे प्याज़
    १ गाजर
    ५-६ सेम की फलियाँ
    २ चम्मच इमली का रस
    ३-४ सूखी लाल मिर्च
    आधा छोटा चम्मच हल्दी
    १ चम्मच साबुत धनिया
    १ चम्मच खसखस
    आधा चम्मच सौंफ
    २ हरी इलायची
 
  • २-३ लौंग
    १ छोटा टुकड़ा दालचिनी
    आधा चम्मच मेथी दाना
    आधा चम्मच राई
    आधा चम्मच जीरा
    ५ -६ करीपत्ते
    २० ग्राम काजू
    आधा प्याला कद्दूकस किया हुआ नारियल
    बारीक कटा हरा धनिया
    नमक स्वादानुसार
    आधा प्याला तेल

विधि

  • चावल और दाल को अच्छी तरह धो कर २ प्याले पानी में हल्दी और नमक डाल कर पका लें।
  • प्याज व अन्य सब्ज़ियों को लम्बा काटें।
  • कढ़ाई में ३ छोटे चम्मच तेल डाल कर काजू तल कर अलग रखें।
  • बचे हुए तेल में दालचीनी, खसखस, लौंग, इलायची, सौंफ, सूखी लाल मिर्च, मेथी दाना, सूखा धनिया और नारियल डाल कर अच्छी तरह भून लें। ठंडा होने पर इसे पीस लें।
  • कढ़ाई में बाकी तेल डाल कर राई, एक सूखी लाल मिर्च और करीपत्ता डालें। राई चटकने के बाद इसमें सब्जियाँ डालें।
  • स्वादानुसार नमक मिलाएँ और नरम होने तक पकाएँ।
  • दाल चावल डालें, ठीक से मिलाएँ।
  • इमली का रस और पिसे हुए मसाले डाल कर इस तरह मिलाएँ कि पुलाव में स्वाद बराबर आ जाए।
  • तले हुए काजू, कद्दूकस किया हुआ नारियल और हरे धनिये से सजाकर गरम गरम परोसें।

-चेन्नई से हेमा

 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter